Boat Lunar Tigon की सेल शुरू, 3 हजार से कम दाम में ब्लूटूथ कॉलिंग और 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

Boat Lunar Tigon के Ocean Ridge strap वर्जन की कीमत 2,899 रुपये और metallic strap वर्जन की कीमत 2,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Boat Lunar Tigon में 1.45 इंच की ऑल्वेज ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Boat Lunar Tigon में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है।
  • Boat Lunar Tigon की शुरुआती कीमत 2,899 रुपये है।

Boat Lunar Tigon में 1.45 इंच की ऑल्वेज ऑन AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

Boat ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टवॉच Boat Lunar Tigon लॉन्च कर दी है। इस वॉच में हाई रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ आकर्षक स्ट्रैप्स का ऑप्शन मिलता है। यहां हम आपको Lunar Tigon की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Boat Lunar Tigon की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Boat Lunar Tigon के Ocean Ridge strap वर्जन की कीमत 2,899 रुपये और metallic strap वर्जन की कीमत 2,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री आज से 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी।


Boat Lunar Tigon के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Boat Lunar Tigon में 1.45 इंच की ऑल्वेज ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स तक है। राउंड डायल डिजाइन वॉच को एक सहज लुक प्रदान करता है, जिसे यूजर्स ओशियन रिड्ज और मैटेलिक स्ट्रैप ऑप्शन के जरिए अपने हिसाब से पर्सनलाइज कर सकते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Lunar Tigon में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, इन बिल्ट माइक्रोफोन, क्विक डायल पैड है, जिसमें 10 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच वॉयस एसिस्टेंट और हैंड्स फ्री कंट्रोल ऑफर करती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज गाइड शामिल है।

Lunar Tigon विभिन्न एक्टिविटीज के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। अन्य फीचर्स में एनकंपास सेडेंट्री अलर्ट, कैमरा कंट्रोल, लाइव क्रिकेट स्कोर, म्यूजिक कंट्रोल, वैदर अपडेट्स और स्टैंडर्ड फीचर्स में अलर्ट, काउंटडाउन, स्टॉप वॉच, डून नॉट डिस्टर्ब मोड और फाइंड माय फोन शामिल है। Boat Lunar Tigon में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.