boAt Airdopes 91 TWS ईयरबड्स 1,199 रुपये में भारत में हुए लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल

इसकी ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी और टाइप सी चार्जिंग क्षमता की बदौलत, आप केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 120 मिनट के प्लेटाइम मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 20:59 IST
ख़ास बातें
  • boAt Airdopes 91 को 1,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है
  • गुरुवार, 1 फरवरी से इसकी सेल Amazon.in पर शुरू होगी सेल
  • एयरडोप्स 91 में 45 घंटे तक का कुल प्लेटाइम मिलने का दावा किया गया है
boAt ने अपनी Airdopes TWS ईयरबड्स सीरीज में एक नया किफायती Airdopes 91 लॉन्च किया है। इसमें 10 mm ड्राइवर और boAt सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी के साथ एक इन-ईयर डिजाइन मिलता है। ये ईयरबड डुअल माइक ENx टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं, जिसके जरिए कंपनी इसमें बेहतर कॉल क्वालिटी मिलने का दावा करती है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि इसमें 45 घंटे तक का प्रभावशाली टोटल प्लेटाइम मिलता है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया था।

कीमत की बात करें, तो boAt Airdopes 91 को 1,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है और गुरुवार, 1 फरवरी से इसकी सेल Amazon.in और boAt की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगी। TWS ईयरबड्स को एक्टिव ब्लैक, स्टारी ब्लू और मिस्ट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Airdopes 91 में 10 mm ड्राइवर और boAt सिग्नेचर साउंड तकनीक मिलती है। कंपनी का कहना है कि इसका इन-ईयर डिजाइन डीप साउंड देता है। ये ईयरबड डुअल माइक ENx टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं, जिससे बेहतर कॉल क्वालिटी मिलने का दावा किया गया है। एयरडोप्स 91 में 45 घंटे तक का कुल प्लेटाइम मिलने का दावा किया गया है।

चार्जिंग के मामले में भी यह तुलनात्मक तरीके से फास्ट है। इसकी ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी और टाइप सी चार्जिंग क्षमता की बदौलत, आप केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 120 मिनट के प्लेटाइम मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 50ms लो लेटेंसी मोड भी शामिल है। वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी इसमें मिलती है।
Advertisement

बता दें कि boAt की ओर से हाल ही में ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स boAt Immortal 201 भी लॉन्च किए गए थे। इनमें खास बात ये है कि ये RGB लाइट्स के साथ आते हैं। यानी म्यूजिक के साथ इनमें रंग-बिरंगी लाइट्स भी जलती  दिखाई देंगीं। देखा जाए तो ये गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। 1,299 रुपये के साथ कीमत भी बेहद अफॉर्डेबल कही जा सकती है। इस ऑडियो वियरेबल को IPX4 रेट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.