Blaupunkt BH61 Moksha True ANC हेडफोन Rs 2,999 में हुआ भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 50 घंटे!

Blaupunkt BH61 हेडफोन में 50 घंटे तक के प्लेटाइम का दावा किया गया है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आते हैं। पसीने से बचाव के लिए इसमें IPX5 रेटेड बिल्ड मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 19:55 IST
ख़ास बातें
  • BH61 Moksha True ANC फोन Amazon और Blaupunkt ई-स्टोर पर उपलब्ध
  • हेडफोन में 40mm डायनामिक ड्राइवर शामिल है
  • क्लीयर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें AI माइक भी मिलता है

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने भारत में BH61 Moksha True Active Noise Cancellation (ANC) हेडफोन को लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसमें मिलने वाला एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर है, जो बाहरी शोर को काफी हद तक खत्म करने का काम करता है। नए हेडफोन में 50 घंटे तक के प्लेटाइम का दावा किया गया है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आते हैं। पसीने से बचाव के लिए Blaupunkt BH61 में IPX5 रेटेड बिल्ड मिलता है।

Blaupunkt BH61 Moksha True Active Noise Cancellation हेडफोन को भारत में 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह वर्तमान में Blaupunkt ऑनलाइन शॉप में 100 रुपये की छूट के साथ 2,899 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। इसके अलावा, इसे लॉन्च प्राइस पर Amazon इंडिया के जरिए भी खरीदा जा सकता है।

खासियतों की बात करें, तो हेडफोन एक्टिव नॉइस कैंसलेशन से लैस आता है। इसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर शामिल है, जो बेहतर साउंड आउटपुट का दावा करते हैं। यह AI माइक के साथ आते हैं, जो क्लीयर कॉल क्वालिटी देने के लिए मार्केट किया गया है। कंपनी ने ब्लूटूथ वर्जन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा है कि हेडफोन सभी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ कंपेटिबल है।

हेडफोन में सॉफ्ट प्रोटीन कुशन ईयरपैड मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। इसमें टर्बोवोल्ट फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जो हेडफोन को तुरंत फुल चार्ज करने में मदद करती है। हालांकि, चार्जिंग टाइम की जानकारी पर्दे के पीछे रखी गई है।

हेडफोन पसीने और धूल से बचाव के लिए IPX5-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसमें जरूरत पड़ने पर वायर्ड कनेक्शन के लिए एक 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। इसके एक सिरे पर म्यूजिक कंट्रोल्स और पावर बटन और दूसरे सिरे पर ANC इनेबल या डिसेबल करने का बटन शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  3. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  2. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  4. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  5. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  6. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  7. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  8. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.