Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 लॉन्च, 36 घंटे की बैटरी लाइफ

Apple Watch Series 9 की शुरुआती कीमत $399 (लगभग 33,057 रुपये) है। वहीं Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत $799 (लगभग 66,198 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 9 की शुरुआती कीमत $399 (लगभग 33,057 रुपये) है।
  • Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत $799 (लगभग 66,198 रुपये) है।
  • Apple Watch Series 9 में नई S9 चिप दी गई है।

Apple Watch Ultra 2 में 49mm केस दिया गया है।

Photo Credit: Apple

Apple ने Wanderlust इवेंट में आज यानी कि 12 सितंबर को Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 को लॉन्च कर दिया है। टेक दिग्गज की यह स्मार्टवॉच जीपीएस और सेल्युलर मॉडल में उपलब्ध होगी। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Apple Watch Series 9 की शुरुआती कीमत 41900 रुपये है। वहीं Apple Watch SE  की कीमत 29900 रुपये से शुरू होती है। Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये) है।
 

Apple Watch Series 9 के स्पेसिफिकेशंस


Apple Watch Series 9 में नई S9 चिप दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी के अनुसार, यह 18 घंटे तक बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह डिवाइस पर Siri रिक्वेस्ट का भी सपोर्ट करेगी। यह अंग्रेजी और मैंडरिन में यूजर्स की आवाज का इस्तेमाल करके सिरी का उपयोग करके हेल्थ डाटा को चेक करने में भी मदद करेगी। नई वॉच सीरीज 9 की डिस्प्ले 2,000 nits तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। एप्पल के अनुसार, यूजर्स डबल टैप करके कॉल पिक कर करने के साथ अन्य फीचर्स इस्तेमाल कर पाएंगे।


Advertisement
Apple Watch Ultra  2 के स्पेसिफिकेशंस


Apple ने Apple Watch Series 9 जैसे फीचर्स के साथ नई Apple Watch Ultra 2 को पेश किया है। हालांकि, इसमें 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दी गई है जो कि एप्पल वॉच पर अब तक की सबसे अधिक है। इसमें नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए एक मॉड्यूलर वॉच फेस फीचर है। Apple के अनुसार, यह समान 36 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसमें मॉड्यूल अल्ट्रा वॉच फेस, 500 से 9,000 मीटर एलिवेशन रेंज, नए बैंड कलर्स, S9 चिप, ऑन डिवाइस सिरी, नए साइकलिंग फीचर्स, आईफोन के लिए प्रीशियन फाइंडिंग, फ्लैशलाइट बूस्ट, कस्टमाइजेबल एक्शन बटन, एप्पल वॉच में नया गेस्चर कंट्रोल, डेप्थ सेशन लॉग्स और जीपीएस दिया गया है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.