Ambrane ने लॉन्च की 7 दिन तक चलने वाली सस्ती स्मार्टवॉच FitShot Zest, जानें कीमत

FitShot Zest सिंगल चार्ज में 7 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में डस्ट और वॉटर के लिए IP67 रेटिंग भी दी गई है।
  • यह तीन कलर वेरिएंट्स- ब्लू, ब्लैक और पिंक में उपलब्ध है।
  • Ambrane FitShot Zest में 1.7 इंच डिस्प्ले दी गई है।

Ambrane FitShot Zest में SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है।

Ambrane की ओर से वियरेबल सेगमेंट में Ambrane FitShot Zest स्मार्टवॉच को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का एक बटज प्रोडक्ट है और एंट्री लेवल स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में पहले से ही प्रोडक्ट्स की भरमार है, ऐसे में FitShot Zest Smartwatch अपने IP67 वॉटर, डस्ट रसिस्टेंस रेटिंग और म्यूजिक के साथ-साथ कैमरा कंट्रोल फीचर्स की मदद मार्केट में जगह बनाने की कोशिश करेगी। स्मार्टवॉच में 24x7 रीयल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी शामिल है। 
 

Ambrane FitShot Zest price, availability

Ambrane FitShot Zest की भारत में कीमत 4,999 रुपये है लेकिन Flipkart पर इसे 2,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि एक सप्ताह बाद इसे Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। यह तीन कलर वेरिएंट्स- ब्लू, ब्लैक और पिंक में उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Ambrane FitShot Zest specifications

Ambrane आमतौर पर मोबाइल एक्सेसरी से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट लॉन्च की गई स्मार्टवॉच FitShot Zest में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं जिनमें वॉइस असिस्टेंस, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग और स्पोर्ट्स मोड आदि शामिल हैं। वियरेबल 1.7 इंच डिस्प्ले से लैस है जिसमें 240 x 280 पिक्सल का स्क्रीन रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 60 क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेज को भी सपोर्ट करती है। इसमें फिटनेस ट्रैकिंग के लिए 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। डिवाइस 24x7 रियल टाइम हेल्थ ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है जिसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग भी शामिल है। इसमें महिलाओं की हेल्थ के लिए मेन्स्रुअल साइकिल ट्रैक फीचर भी मिलता है। 
 
बजट स्मार्टवॉच होते हुए भी यह कई आकर्षक फीचर जैसे डस्ट और वॉटर के लिए IP67 रेटिंग, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल आदि के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ के बारे में कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके खास फीचर्स में वॉयस असिस्टेंस भी आता है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है जिसकी मदद से स्मार्टवॉच के जरिए फोन कॉल्स को भी रिसीव किया जा सकता है। एम्ब्रेन की ओर से FitShot लाइनअप में लॉन्च किया गया यह लेटेस्ट वियरेबल एक बजट प्रोडक्ट है। मार्केट में इस सेगमेंट में बहुत तगड़ा कंपीटिशन है और पहले से मौजूद बड़ी ब्रांड्स से इसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि, वॉच कम दाम में कई ऐसे फीचर्स से लैस है जो इसके मौजूदा प्राइस वाले बाकी प्रोडक्ट्स में बहुत कम देखने को मिलते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.