Amazfit की स्‍मार्ट रिंग भारत में लॉन्‍च, उंगली में सजेगी, रखेगी सेहत का खयाल, जानें प्राइस

Amazfit Helio Ring एक अंगूठी है, लेकिन यह कई खूबियों से पैक्‍ड है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Helio Ring भारत में लॉन्‍च
  • 24999 रुपये है इसकी कीमत
  • वायरलैस चार्जिंग को करती है सपोर्ट

अमेजफ‍िट रिंग को स्किन फ्रेंडली टाइटेनियम अलॉय मटीरियल से बनाया गया है।

Photo Credit: Amazon

Amazfit Smart Ring Launched : अमेजफ‍िट ने भारत में अपनी पहली स्‍मार्ट रिंग ‘Amazfit Helio Ring' को लॉन्‍च कर दिया है। इसकी घोषणा कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो 2024 (CES) में की गई थी। जैसाकि नाम से भी पता चलता है Amazfit Helio Ring एक अंगूठी है, लेकिन यह कई खूबियों से पैक्‍ड है। ऐसे लोग जो अपनी सेहत को लेकर फ‍िक्रमंद हैं, रिंग उनके बड़े काम आ सकती है। यह अपने यूजर्स के स्‍ट्रेस को ट्रैक करती है। उनका हार्ट रेट और ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल बताती है। 
 

Amazfit Helio Ring Price in india 

Amazfit Helio Ring के दाम 24999 रुपये हैं। एमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 27 सितंबर से डिलिवरी शुरू की जाएगी। 
 

Amazfit Helio Ring Specifications, features 

Amazfit Helio Ring के स्‍पेक्‍स पर बात करें उससे पहले जानना जरूरी है कि ये आपकी उंगली में आएगी या नहीं। रिंग को तीन साइज- ‘साइज 8 : 24एमएम डायामीटर', ‘साइज 9 : 25.7 डायामीटर' और ‘साइज 10: 27.3 डायामीटर' में लाया गया है।  

इसका वजन सिर्फ 4 ग्राम है। अमेजफ‍िट रिंग को स्किन फ्रेंडली टाइटेनियम अलॉय मटीरियल से बनाया गया है। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 4 दिन चलती है और फ‍िर वायरलैस चार्ज हो जाती है। 2 घंटे से कम वक्‍त में इसे चार्ज किया जा सकता है। रिंग को पहनकर पानी में 10 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है।  
Advertisement

यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज से कनेक्‍ट हो जाती है। एंड्रॉयड 7 से ऊपर रन करने वाले फोन और iOS 12 या उससे आगे की आईफोन पर काम करती है।  

Amazfit Helio Ring में कई हेल्‍थ खूबियों को जोड़ा गया है। जैसे ये हार्ट रेट को ट्रैक करती है। SpO2 का पता लगाती है। स्‍ट्रेस यानी तनाव को ट्रैक कर सकती है। रिंग में खूबी है कि यह अपने यूजर की नींद का गहराई से विश्‍लेषण कर सकती है। यूजर का मेंटल और फ‍िजि‍कल एनालिसिस करती है। यह फास्‍ट वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है और Zepp ऐप से कनेक्‍ट होकर सारा डेटा उसमें दिखाती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.