हो गया कमाल! स्मार्टवॉच से निकलेंगे ईयरबड्स, Ai+ ने लॉन्च की NovaWatch, जानें खास फीचर्स

नए मॉडल्स में NovaWatch Active, Wearbuds, Kids Geo Fencing 4G Watch, और Rotatecam 4G को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 17:02 IST
ख़ास बातें
  • NovaWatch Active स्मार्टवॉच एक साधारण हेल्थ ट्रैकिंग स्मार्टवॉच है
  • Ai+ Wearbuds में भीतर ही ईयरफोन्स मिलते हैं।
  • Rotatecam 4G एक ऐसा वियरेबल है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है।

Ai+ की ओर से नया स्मार्टवॉच लाइनअप NovaWatch पेश किया गया है।

Photo Credit: Ai Plus

Ai+ की ओर से नया स्मार्टवॉच लाइनअप NovaWatch पेश किया गया है। इसमें कंपनी ने चार तरह की स्मार्टवॉच पेश की हैं जो अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग तरह से उपयोगी हो सकती हैं। नए मॉडल्स में NovaWatch Active, Wearbuds, Kids Geo Fencing 4G Watch, और Rotatecam 4G को शामिल किया गया है। सभी स्मार्टवॉच अलग-अलग कैटिगरी के यूजर्स को टारगेट करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

Ai+ NovaWatch Active
Ai+ की NovaWatch Active स्मार्टवॉच एक साधारण हेल्थ ट्रैकिंग स्मार्टवॉच है जो डेली यूजर्स के लिए उपयोगी है। इसमें कुछ जरूरी हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्टेप्स काउंटिंग, और अन्य शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस जैसा डिजाइन इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिलेगा। हालांकि ब्रांड अभी बहुत अधिक डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसके बारे में अन्य डिटेल्स सामने आ सकते हैं। 

Ai+ Wearbuds
यह सुनने में किसी साउंड वियरेबल का नाम लगता है लेकिन असल में यह एक स्मार्टवॉच है जो ईयरबड्स भी कैरी करती है। Ai+ Wearbuds कंपनी की ऐसी स्मार्टवॉच के रूप में पेश की गई है जिसमें भीतर ही ईयरफोन्स मिलते हैं। ये ब्लूटूथ ईयरफोन्स हैं और म्यूजिक का बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं। यानी एक स्मार्टवॉच के फीचर्स के साथ ईयरबड्स का अनुभव भी यहां दिया गया है। यूजर इसमें टाइम चेक, हेल्थ फीचर्स के साथ ऑन द गो म्यूजिक एक्सपीरियंस भी ले सकता है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी डिवाइस में स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरफोन्स साथ दिए गए हैं। 

Kids Geo Fencing 4G Watch
जैसा कि नाम से पता चलता है, यह स्मार्टवॉच बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। माता-पिता के लिए यह उनके बच्चों के लिए एक सेफ्टी गैजेट की तरह काम करती है। जो पेरेंट्स बच्चों को स्मार्टफोन दिए बिना उनसे कनेक्टेड रहना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। इसमें 4G कनेक्टिविटी है। इसकी मदद से पेरेंट्स उनके पास कॉल कर सकते हैं, मैसेज कर सकते हैं। इसमें Geo फेंसिंग फीचर है। यानी अगर बच्चे एक निर्धारित दूरी से बाहर जाते हैं तो यह अलर्ट भेजती है। 

Rotatecam 4G
Rotatecam 4G एक ऐसा वियरेबल है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है। यानी एक स्मार्टवॉच से ही आप फोटो ले सकते हैं, वीडियो शूट कर सकते हैं। कुल मिलाकर एक स्मार्टवॉच में कैमरा फीचर्स भी साथ में चलते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.