स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू

Ai+ स्मार्टफोन ने AIoT इकोसिस्टम में अपना विस्तार करते हुए आज NovaPods और NovaWatch को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • NovaPods Go में 10 मिमी ड्राइवर और ड्यूल माइक दिया गया है।
  • NovaPod Clips में 10 मिमी ड्राइवर और ड्यूल माइक मिलता है।
  • NovaWatch Active में 1.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

NovaPods Pro में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: Ai+

Ai+ स्मार्टफोन ने AIoT इकोसिस्टम में अपना विस्तार करते हुए आज NovaPods और NovaWatch को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा ब्रांड ने अपने आगामी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज को लॉन्च करने की भी घोषणा की है। Pulse 2 बाजार में 2 मार्च को लॉन्च होगा और Nova 2 सीरीज उसके बाद लॉन्च की जाएगी। Pulse 2 में 50MP AI ड्यूल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें दी गई 6000mAh की बैटरी पूरा दिन चल सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ NxtQuantum OS पहले से इंस्टॉल आता है। आइए Ai+ NovaPods और NovaWatch के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ai+ NovaPods, NovaWatch Price

Ai+ NovaPods Go की कीमत 699 रुपये है। वहीं NovaPods Pro की कीमत 1,999 रुपये है। और NovaPod Clips की कीमत 3,999 रुपये है। इसके अलावा NovaWatch Active की कीमत 2,499 रुपये है। वहीं NovaWatch Kids 4G की कीमत 2,999 रुपये है। जबकि Ai+ Wearbuds की कीमत 7,999 रुपये है।

NovaPods Go Specifications

NovaPods Go में 10 मिमी ड्राइवर और ड्यूल माइक दिया गया है। यह 60 मिलीसेकंड लेटेंसी का सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 दी गई है। बैटरी की बात करें तो बड्स 6.5 घंटे तक और कुल 24 घंटे तक चल सकते हैं। बैटरी चार्ज करने के लिए टाइप सी चार्जिंग मिलती है। यह टच कंट्रोल और ऐप सपोर्ट के साथ आता है। धूल और छींटों से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग है।

NovaPods Pro Specifications

NovaPods Pro में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ 6 माइक से लैस है। यह 45 मिलीसेकंड लेटेंसी के साथ ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट करता है। बैटरी 5 घंटे तक चलती है, वहीं कुल 30 घंटे तक उपयोग हो सकते हैं। इसमें ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और हॉल स्विच टेक्नोलॉजी के साथ धूल और छींटों से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग है।

Advertisement

NovaPod Clips Specifications

NovaPod Clips में 10 मिमी ड्राइवर और ड्यूल माइक मिलता है। ईयरबड्स 50 मिलीसेकंड लेटेंसी के साथ ब्लूटूथ 6.0 से लैस हैं। इनमें दी गई बैटरी 6 घंटे तक चलती है, वहीं कुल 16 घंटे का सपोर्ट करता है। ओपन-वियर डिजाइन के साथ टच कंट्रोल और हॉल स्विच टेक्नोलॉजी मिलती है। धूल और पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग दीगई है। वहीं 50 मिलीसेकंड लो लेटेंसी मिलती है।

Advertisement

NovaWatch Active Specifications

NovaWatch Active में 1.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल है। फंक्शनल क्राउन वाली यह वॉच सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसके अलावा ब्लूटूथ कॉलिंग और डायल पैड मिलता है। हेल्थ और फिटनेस के लिए हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग मिलती है। इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग है।

NovaWatch Kids 4G Specifications

NovaWatch Kids 4G में 1.69 इंच की HD TFT डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 240x280 पिक्सल है। इसमें जीपीएस, 4G कॉलिंग, SOS, जियो-फेंसिंग और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग है। इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

Ai+ Wearbuds Specifications

Ai+ Wearbuds में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल है। इस वॉच में बिल्ट-इन डिटैचेबल ईयरबड्स भी हैं। यह डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 ड्यूल मोड का सपोर्ट करती है। इसमें 2GB स्टोरेज दी गई है। अन्य फीचर्स में HR और SpO2 है। इसमें ENC कॉलिंग के साथ 310mAh की बैटरी दी गई है, वहीं ईयरबड्स में 25mAh बैटरी है। धूल और पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.