Vodafone के इस प्लान में मिलेगा 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉल

Vodafone Prepaid Plans: टेलीकॉम कंपनी Vodafone एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आई है। वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत और प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जून 2019 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान हुआ लिस्ट
  • वोडाफोन का यह प्लान 6 जीबी 4जी/3जी डेटा के साथ आता है
  • Airtel के 597 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को देता है टक्कर

Vodafone के इस प्लान में मिलेगा 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉल

टेलीकॉम कंपनी Vodafone एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आई है। वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्लान (Vodafone Prepaid Plans) की कीमत 599 रुपये है और यह प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। नया Vodafone प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 6 जीबी 4जी/3जी डेटा और 1,800 एसएमएस मिलेंगे। केवल इतना ही नहीं, Vodafone इसके अलावा वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री एक्सेस भी दे रही है, इस ऐप के माध्यम से आप लाइव टीवी के साथ विभिन्न फिल्में और टीवी शो देख सकेंगे। Vodafone ने कुछ समय पहले अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 299 रुपये वाला एक प्लान लॉन्च किया था, Vodafone का यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 70 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा प्रदान करता है।

Vodafone के 599 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 180 दिनों की है। यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल (भारत में) और 6 जीबी 4जी/3जी डेटा देता है। Vodafone के इस प्लान के साथ 180 दिनों तक 1,800 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।
Advertisement

Vodafone.in वेबसाइट पर लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि 599 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान प्रमुख सर्किल जैसे कि असम, आंध्र प्रदेश, चेन्नई, दिल्ली- एनसीआर और मुंबई सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध है। प्लान के साथ टॉकटाइम नहीं मिलता है और कंपनी की आधिकारिक साइट पर इस प्लान को बोनस कार्ड के रूप में लिस्ट किया गया है।
 

Vodafone की वेबसाइट पर लिस्ट है 599 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान

टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले 599 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान को स्पॉट किया था। हालांकि, गैजेट्स 360 ने भी लिस्टिंग से स्वतंत्र रूप से प्लान की मौजूदगी को वेरिफाई किया है। Vodafone का यह नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान Airtel के 597 रुपये वाले प्लान से मुकाबला करेगा जो 168 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Advertisement

एयरटेल के इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल और 6 जीबी डेटा दिया जाता है। Airtel की ओर से एयरटेल टीवी प्लस और नए 4जी फोन की खरीदी पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक, मुफ्त में 1 साल का नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी सब्सक्रिप्शन और विंक म्यूजिक का एक्सेस दिया जाता है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि Vodafone ने इस सप्ताह के शुरुआत में 299 रुपये का नया अनलिमिटेड प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। 70 दिनों की वैधता वाला यह वोडाफोन प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। लेटेस्ट वोडाफोन प्लान में 3 जीबी 4जी/ 3जी डेटा और 1,000 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.