खुशखबरी! Vodafone Idea ने दिल्ली में 5G ट्रायल सर्विस शुरू की! जानें कितनी मिल रही स्पीड

यह सर्विस फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने दिल्ली में अपनी 5G सर्विसेज का ट्रायल शुरू कर दिया है।
  • यह फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।
  • पिछले महीने चंडीगढ़ और पटना में कंपनी ने यह सर्विस शुरू की थी।

Vodafone Idea (Vi) ने दिल्ली में अपनी 5G सर्विसेज का ट्रायल शुरू कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea (Vi) ने अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार किया है। कंपनी ने हाल ही में मुंबई, पटना जैसे शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी जिसके बाद अब दिल्ली में भी कंपनी का 5G नेटवर्क उपलब्ध होने जा रहा है। Vi ने दिल्ली में अपनी 5G सर्विसेज को ट्रायल के रूप में शुरू कर दिया है। यह अभी कुछ चुनिंदा के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी जिसके बाद कंपनी अधिकारिक रूप से 5G सर्विस दिल्ली के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की घोषणा करेगी। 

Vodafone Idea (Vi) ने दिल्ली में अपनी 5G सर्विसेज का ट्रायल शुरू कर दिया है। पिछले महीने चंडीगढ़ और पटना में कंपनी ने यह सर्विस शुरू की थी। जिसके बाद अब कंपनी के दिल्ली के ग्राहक भी Vi 5G सर्विसेज का का लाभ उठा सकेंगे। इसे शुरुआती रोलआउट फेज बताया जा रहा है जिसके तहत यह फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ 5G इंटरनेट सर्विस दे रहा है। इनमें से कुछ प्लान्स के साथ अनलिमिटिड डेटा भी दिया जाता है। 

Vi की ओर से दिल्ली में कई ग्राहकों के पास एक मैसेज रिसीव हुआ है जिसमें कंपनी ने दिल्ली में 5G ट्रायल शुरू होने की पुष्टि की है। कंपनी ने इस मैसेज के साथ बताया है कि 5जी सर्विसेज को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। Gadgets 360 के स्टाफ मेंबर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली में अब कंपनी 5G ट्रायल सर्विसेज शुरू होने के मैसेज भेज रही है। 

कंपनी के कस्टमर सपोर्ट की ओर से गैजेट्स 360 को यह मैसेज दिया गया है- 'मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि हमने मुंबई, पटना और चंडीगढ़ में Vi 5G लॉन्च किया है। इसके अतिरिक्त, हमने चुनिंदा ग्राहकों के लिए दिल्ली में Vi 5G का ट्रायल फेज शुरू किया है। हम चरणबद्ध तरीके से 5G शुरू कर रहे हैं और शहरों में 5G कवरेज का विस्तार कर रहे हैं, ताकि आप तक पहुँचने पर सर्वोत्तम नेटवर्क गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।'
Advertisement

Fast.com पर इसके लिए स्पीड टेस्ट भी किया गया जिसका नतीजा मिला कि कंपनी इस वक्त दिल्ली के कनॉट प्लेस सर्कल में 75Mbps की डाउनलोड स्पीड दे रही है जबकि 11Mbps की अपलोड स्पीड दे रही है। रोचक रूप से यहां पर सामने आया कि प्रतिद्वंदियों जैसे, Airtel के द्वारा यहां पर 68Mbps की 4G स्पीड दी जा रही है। जबकि Airtel की 5G स्पीड यहां पर 280Mbps रिकॉर्ड की गई थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.