Vodafone Idea इन 17 जगह पेश करेगी 5G इंटरनेट, Jio और Airtel को देगी टक्कर

Vodafone Idea भारत में अगले साल 5G नेटवर्क लाने का प्लान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea भी 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • Vodafone Idea दिल्ली और मुंबई समेत 17 सर्किल में 5G सर्विस शुरू करेगी।
  • Vodafone Idea 5G सर्विस मार्च, 2025 तक पेश करेगा।

Vodafone Idea 5G लाने की तैयारी कर रही है।

आज के समय में सबसे तेज नेटवर्क 5G नेटवर्क है, जिसने मुश्किलों को आसान करते हुए लोगों को फास्ट कनेक्टिविटी प्रदान की है। अब तक Jio और Airtel भारत में कई क्षेत्रों में 5G नेटवर्क प्रदान करने वाली दो टेलीकॉम कंपनी बन चुकी हैं। हालांकि, देश में Vodafone Idea और BSNL इसमें थोड़ा पीछे हैं। हाल ही में सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी 4G और 5G लॉन्च करने के प्लान का खुलासा कर दिया है। और अब तीसरे सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea भी 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए वोडाफोन आइडिया के 5जी कनेक्टिविटी प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vodafone Idea के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह के अनुसार, Vodafone Idea शुरुआत में दिल्ली और मुंबई से कमर्शियल 5G सर्विस की पेशकश शुरू कर देगा। भारत का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर इस सुविधा को मार्च, 2025 तक पेश करेगा। Vi यह सुविधा लाने वाली देश की तीसरी टेलीकॉम कंपनी होगी। Vi अगले साल 17 सर्किलों में 5G की कमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है और इसका लक्ष्य भारत के कम से कम 90 प्रतिशत तक पहुंचने का है। 

उन्होंने बताया कि हम 5G के मामले में थोड़ा धीमे चल रहे हैं, लेकिन हम पहले दिल्ली और मुंबई में 5G पेश करेंगे और निश्चित रूप से 17 राज्यों के सभी महानगरों और प्रमुख शहरों में इसे उपलब्ध करवाएंगे। आज करीब 1.03 बिलियन लोग लगभग 77 प्रतिशत 4G कवरेज से कवर हैं। आपको बता दें कि वीआई ने एक रिवाइवल प्लान के तौर पर फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर से 18 हजार करोड़ रुपये समेत 24 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी फंडिंग जुटाई है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा है कि अधिकतर फंडिंग का इस्तेमाल 4G कवरेज को बढ़ाने और 5G को शुरू करने के लिए किया जाएगा। कंपनी को इससे Reliance Jio और Bharti Airtel को टक्कर देने में मदद मिलेगी, इसके साथ-साथ कंपनी अपने ग्राहकों की संख्या में गिरावट को रोकने का प्रयास करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone Idea, 5G Network, Jio, Airtel

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.