Spotify Premium का मजा Vi यूजर्स को मिल रहा फ्री, जानें कैसे

Vodafone Idea ने भारत में अपने पोस्टपेड ग्राहकों को प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्रदान करने के लिए Spotify के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2026 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Spotify Premium में म्यूजिक औकी ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।
  • Spotify Premium में ऑफलाइन के लिए म्यूजिक डाउनलोड हो सकता है।
  • Spotify Premium में प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी मिलती है।

Vi यूजर्स को प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग का अनुभव मिलेगा।

Photo Credit: Pexels/Jens Mahnke

Vodafone Idea ने भारत में अपने पोस्टपेड ग्राहकों को प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्रदान करने के लिए Spotify के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप में Vi ने अपनी कनेक्टिविटी सर्विस के साथ Spotify के ग्लोबल ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को जोड़ा है। अब Vi पोस्टपेड यूजर्स को अपना कनेक्शन एक्टिवेट करने या बरकरार रखने पर Spotify Premium की फ्री सर्विस मिलेगी और इसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। दोनों कंपनियां इस पार्टनरशिप को बढ़ाने और यूजर्स के लिए और भी सर्विस प्रदान करने के लिए विचार कर रही हैं।

इस सर्विस को रोजाना के डिजिटल इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में यूजर्स ट्रैवल के दौरान, वर्कआउट करते हुए, रिलेक्स करते हुए और इधर उधर जाते हुए म्यूजिक स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

क्या है Vi Spotify Premium ऑफर
यह ऑफर योग्य Vi पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे Vi ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है।
वोडाफोन आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों को Vi ऐप पर जाना होगा।
जहां पर यूजर्स को 3 महीने का फ्री Spotify Premium मिलेगा।
आपको बता दें कि यह लाभ सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जिन्होंने पहले Spotify Premium का उपयोग नहीं किया है।
फ्री अवधि खत्म होने के बाद यूजर्स Vi की ऐड टू बिल सर्विस के जरिए महज 139 रुपये प्रति माह देकर सर्विस को कंटीन्यू कर सकते हैं।

क्या है Spotify Premium?

Spotify Premium में 10 करोड़ से ज्यादा ट्रैक्स और 70 लाख से ज्यादा पॉडकास्ट टाइटल्स की ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स म्यूजिक और पॉडकास्ट को ऑफलाइन के लिए डाउनलोड करके उन्हें बिना इंटरनेट कभी भी सुन सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड स्किप, ऑन-डिमांड प्लेबैक और क्यू कंट्रोल भी मिलता है। साथ ही साथ यह सब्सक्रिप्शन 320 kbps तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग देता है। यूजर्स कभी भी कोई भी गाना प्ले कर सकते हैं और सुन सकते हैं। इसमें प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.