Vodafone Idea का 24 रुपये वाला प्लान बढ़ाएगा आपके मोबाइल नंबर की वैधता

Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जानें इस नए प्लान के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 13:38 IST
ख़ास बातें
  • MyVodafone ऐप से रीचार्ज करा सकते हैं यूज़र
  • 24 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कोई टॉक टाइम या डेटा नहीं मिलता
  • 100 ऑन-नेट नाइट कॉलिंग मिनट मिलते हैं इस नए प्लान के साथ

Vodafone Idea का 24 रुपये वाला प्लान बढ़ाएगा आपके मोबाइल नंबर की वैधता

Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन आइडिया द्वारा लाए इस नए रीचार्ज पैक की कीमत 24 रुपये है। यह ओपन मार्केट प्लान Vodafone और Idea के सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस नए प्लान की मदद से यूजर्स अपने अकाउंट की वैधता को बढ़ा सकेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Vodafone Idea के नए रीचार्ज पैक के साथ रात 11 बजे से सुबह के 6 बजे तक 100 ऑन-नेट नाइट कॉलिंग मिनट की सुविधा भी मिलेगी। प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Vodafone Idea के 24 रुपये वाले पैक में डेटा इस्तेमाल करने पर यूजर को प्रति 10KB के लिए 4 पैसे और रोमिंग में प्रति 10KB के लिए 10 पैसे का शुल्क देना होगा। लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगेगा।

अगर आप सोच रहे हैं कि ऑन-नेट कॉलिंग का अर्थ क्या है, तो आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं। ऑन-नेट कॉलिंग का मतलब है एक सामान नेटवर्क पर कॉलिंग जैसे वोडाफोन-वोडाफोन और आइडिया टू आइडिया। अब बात एसएमएस शुल्क की। लोकल एसएमएस 1 रुपये और नेशनल एसएमएस 1.5 रुपये का होगा।
 

Vodafone Idea का 24 रुपये वाला रीचार्ज पैक टॉकटाइम और डेटा की सुविधा के साथ नहीं आता है। वैधता खत्म होने पर यदि ग्राहक रीचार्ज नहीं कर पाते और उनके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस है तो अकाउंट से 24 रुपये काट लिए जाएंगे और आपकी वैधता 28 दिनों के लिए बढ़ जाएगी। MyVodafone ऐप पर नया रीचार्ज पैक उपलब्ध है।
Advertisement

वोडाफोन आइडिया की प्रतिद्धंदी कंपनी Airtel के पास 23 रुपये वाला रीचार्ज प्लान उपलब्ध है। नए 23 रुपये वाले रीचार्ज पैक में Airtel लोकल एवं एसटीडी वॉयस कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क लेगी। लोकल एसएमएस 1 रुपये का होगा और नेशनल एसएमएस 1.5 रुपये का। गौर करने वाली बात है कि इस रीचार्ज पैक में कोई डेटा नहीं मिलता। इसका मतलब है कि डेटा के लिए आपको अलग डेटा पैक चुनना होगा या अकाउंट बैलेंस की मदद से डेटा एक्सेस किया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Vodafone Idea, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.