Vodafone Idea ने फैमिली प्लान किया अपडेट, 299 रुपये में ऐड कर पाएंगे मेंबर्स

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक नया ऐड-ऑन फीचर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2025 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Vi Max Family 701 प्लान में 2 मेंबर एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी मिलते हैं।
  • Vi Max Family 1201 प्लान में 4 मेंबर एक प्राइमरी और 3 सेकेंडरी मिलते हैं।
  • Vi Max Family 1401 प्लान में 5 मेंबर एक प्राइमरी और 4 सेकेंडरी होते हैं।

Vi Max Family 701 रुपये प्लान में 2 कनेक्शन मिलते हैं।

Photo Credit: Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक नया ऐड-ऑन फीचर पेश कर दिया है, जिसमें ग्राहक मौजूदा फैमिली प्लान में 8 सेकेंडरी मेंबर्स सिर्फ 299 रुपये प्रति मेंबर पर ऐड जा सकते हैं। यह ग्राहकों को Vi ऐप के जरिए अपने मौजूदा Vi फैमिली प्लान में परिवार के मेंबर्स को ऐड करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है, जिससे सभी मेंबर्स बेहतर बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। 

Vi का नया ऐड ऑन फीचर यह सुनिश्चित करता है कि प्लान का हिस्सा बनने वाले प्रत्येक मेंबर को 40GB हाई-स्पीड मासिक डाटा मिले। 299 रुपये प्रति कनेक्शन पर यह मार्केट में सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक है जो कि ग्राहकों को सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान वीआई की मौजूदा फैमिली पोस्टपेड रेंज में शामिल होता है, जिसमें 2 से 5 मेंबर्स के लिए डाटा, ओटीटी, वॉयस और एसएमएस फायदे शामिल हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 701 रुपये है। 

299 रुपये के ऐड ऑन फीचर की शुरुआत के साथ Vi ग्राहक अब अपने अकाउंट में 8 सेकेंडरी मेंबर ऐड कर सकते हैं, जो हाई-लेवल प्लान में अपग्रेड किए बिना ज्यादा फ्लेक्सिबलिटी प्रदान करता है। आपको बता दें कि Vi Max Family 701 रुपये प्लान में वर्तमान में 2 कनेक्शन 1 प्राइमरी और 1 सेकेंडरी  शामिल हैं। इस ऐड-ऑन सुविधा की शुरुआत के साथ 701 रुपये वाले प्लान में यूजर्स 299/मेंबर पर 7 अतिरिक्त सेकेंडरी मेंबर ऐड कर सकते हैं। Vi के फैमिली पोस्टपेड प्लान सिंगल बिलिंग, निजी डाटा एलोकेशन और उचित लागत बचत के जरिए अकाउंट मैनेजमेंट को आसान बनाते हैं। यह नया फीचर भारतीय फैमिली की जरूरतों के लिए बेहतर ऑप्शन प्रदान करता है।


Vodafone Idea पोस्टपेड प्लान:


Advertisement
Vi Max Family 701 प्लान में दो मेंबर एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी मिलते हैं। इस प्लान में कुल 6 अतिरिक्त मेंबर्स जोड़े जा सकते हैं। इस प्लान में प्राइमरी मेंबर को 70GB डाटा आता है। इसके साथ अनलिमिटेड नाइट डाटा दिया जाता है जो कि रात 12 से सुबह 6 तक जारी रहता है। इसके साथ 200GB रोलओवर डाटा मिलता है। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 3000 SMS दिए जाते हैं। वहीं सेकेंडरी मेंबर को 40GB डाटा दिया जाता है। इसमें 200GB रोलओवर डाटा मिलता है, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 3000 SMS मिलते हैं।

Vi Max Family 1201 प्लान में 4 मेंबर एक प्राइमरी और 3 सेकेंडरी दिए जाते हैं। इस प्लान में कुल 5 अतिरिक्त मेंबर्स जोड़ सकते हैं। इस प्लान में प्राइमरी मेंबर को 140GB डाटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड नाइट डाटा दिया जाता है जो कि रात 12 से सुबह 6 तक जारी रहता है। इसके साथ 200GB रोलओवर डाटा मिलता है। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 3000 SMS दिए जाते हैं। वहीं सेकेंडरी मेंबर को 40GB डाटा दिया जाता है। इसमें 200GB रोलओवर डाटा मिलता है, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 3000 SMS मिलते हैं।
Advertisement

Vi Max Family 1401 प्लान में 5 मेंबर एक प्राइमरी और 4 सेकेंडरी होते हैं। इस प्लान में कुल 4 अतिरिक्त मेंबर्स जोड़े जा सकते हैं। इस प्लान में प्राइमरी मेंबर को 140GB डाटा दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड नाइट डाटा दिया जाता है जो कि रात 12 से सुबह 6 तक जारी रहता है। इसके साथ 200GB रोलओवर डाटा मिलता है। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 3000 SMS दिए जाते हैं। वहीं सेकेंडरी मेंबर को 40GB डाटा दिया जाता है। इसमें 200GB रोलओवर डाटा मिलता है, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 3000 SMS मिलते हैं।


प्लान के अन्य फायदे कुछ इस प्रकार हैं जो कि प्राइमरी मेंबर्स को मिलते है:


Advertisement
Vi Movies & TV (तीन महीने के लिए Zee5, SonyLIV, Jio Hotstar) 
Amazon Prime (पेड सालाना ऑटो रिन्यूअल के साथ 6 महीने का ट्रायल) 
Jio Hotstar (1 साल के लिए मोबाइल ऑनली सब्सक्रिप्शन) 
Advertisement
Sony LIV (365 दिनों के लिए मोबाइल ऑनली सब्सक्रिप्शन)
Ease My Trip (रिटर्न फ्लाइट पर हर महीने 750 रुपये की फ्लैट छूट के साथ एक साल का एक्सेस) 
Norton Security (बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक साल के लिए मोबाइल सिक्योरिटी) 
SwiggyOne (SwiggyOne तीन महीने के लिए मेंबरशिप के 2 कूपन के साथ 1 साल का एक्सेस) 
Eazy Diner (Eazy Diner Prime तीन महीनी मेंबरशिप के 2 कूपन के साथ 1 साल का एक्सेस)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.