Vodafone Idea ने यहां 299 रुपये वाला एंट्री लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान किया बंद, अब चुकानी होगी ज्यादा रकम

Vodafone Idea का 299 रुपये वाला अनलिमिटेड 5जी प्लान रोजाना 1GB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 299 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है।
  • Vodafone Idea के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।

Vodafone Idea के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Vodafone Idea

Vodafone Idea ने अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को पेश किया था, जिसमें 299 रुपये से लेकर कई प्रीपेड प्लान में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि, अब यह ऑफर कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई जैसे कुछ सर्किलों में उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया ने इन सर्किलों में अनलिमिटेड 5G डाटा के फायदे को सिर्फ महंगे प्लान्स के लिए ही सीमित कर दिया है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि वोडाफोन आइडिया का 299 रुपये वाला प्लान किन सर्किलों में उपलब्ध है और अब 349 रुपये वाला प्लान कैसे फायदे प्रदान करता है।

टेलीकॉम कंपनी ने मुंबई में 5G लॉन्च को सेलिब्रेट करते हुए प्रीपेड ग्राहकों के लिए 299 रुपये की शुरुआती कीमत वाला अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करने वाला प्लान शुरू किया था। हालांकि, अब इसकी जगह पर ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G का लाभ लेने के लिए 349 रुपये वाला प्लान खरीदना होगा, यानी कि यह एक उपलब्ध एंट्री लेवल प्लान है।

Vodafone Idea का 299 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G प्लान

Vodafone Idea का 299 रुपये वाला अनलिमिटेड 5जी प्लान रोजाना 1GB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है। हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ भी प्रदान करता है। इसके साथ-साथ यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी देता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। वर्तमान में यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, चेन्नई, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे सर्किलों में उपलब्ध है।

Vodafone Idea का 349 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G प्लान


Vodafone Idea का 349 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G प्लान अब कुछ सर्किलों में अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करने वाला एंट्री लेवल प्लान है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस के साथ 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वर्तमान में इस प्लान का उपयोग मुंबई, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, बिहार, हरियाणा और कर्नाटक में किया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.