Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर

साथ ही प्लान में यूजर को 350 टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जून 2026 18:56 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान एक इंटरनेट प्लान है।
  • प्लान में कंपनी यूजर को 1 महीने के लिए कई बेनिफिट देती है।
  • यूजर को 350 टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है।

Vodafone Idea अपने 5G नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

Jio, Airtel जैसी अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स के दाम में काफी बढ़ोत्तरी कर दी है जिससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। इंटरनेट वाले प्लान्स में खासतौर पर बढ़ोत्तरी हो चुकी है। ऐसे में ग्राहक कोई सस्ता विकल्प तलाशता है जिसमें उसकी रोजाना की इंटरनेट जरूरतें पूरी हो सकें। वोडाफोन आइडिया ऐसे में एक सस्ता और धांसू प्लान पेश करती है जो यूजर्स को इंटरनेट बेनिफिट के साथ-साथ मनोरंजन एप्लिकेशंस की भी भरमार देता है। आइए जानते हैं इस खास प्लान के बारे में। 

Vodafone Idea अपने 5G नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। साथ ही कंपनी ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे धांसू इंटरनेट प्लान लेकर आती है जो अन्य कंपनियों के मुकाबले कमाल के बेनिफिट्स देते हैं। आज हम आपको Vi के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपनी का यह प्लान बंडल 5G के साथ धमाकेदार ओटीटी बेनिफिट भी देता है। 

Vodafone Idea Rs 202 Plan

Vi अपने ग्राहकों के लिए 202 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 5GB का बंडल डेटा मिलता है। प्लान में कंपनी यूजर को 1 महीने के लिए यह बेनिफिट देती है। इसके साथ टेलीकॉम ऑपरेटर 17 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी देती है। इसमें JioHotstar, SonyLIv, MXPlayer समेत Lionsgate Play, Playflix, Fancode, Manoramax जैसे ओटीटी प्लेयर शामिल हैं। साथ ही यूजर को 350 टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है। 

Vi Rs 202 Plan में हालांकि कंपनी ने आउटगोइंग कॉल्स और आउटगोइंग एसएमएस का बेनिफिट शामिल नहीं किया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो सस्ते में हाई स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ मनोरंजन ऐप्स भी फ्री में पाना चाहते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए यूजर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। बढ़ते टेलीकॉम टैरिफ के बीच यह प्लान सस्ते में यूजर को इंटरनेट के साथ-साथ ओटीटी का फायदा भी देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.