105GB डाटा और 70 दिन तक की वैधता से लैस है Vi का ये सस्ता प्लान, जानें कीमत

Vi के दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के प्लान्स की बात की जाए तो Airtel और Jio के ज्यादातर प्लान 56 दिन की वैधता के बाद 84 दिन के होते हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये तक होती है। हालांकि, वीआई के इस प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2021 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Vi के इस रीचार्ज में शामिल है वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा
  • Vi के इस रीचार्ज में शामिल है वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा
  • प्लान के तहत रोज़ 1.5GB डाटा कर सकते हैं इस्तेमाल
Vi ग्राहकों के लिए आज एक ऐसा प्लान खोजकर लाए हैं, जिसमें न केवल उनको डाटा, कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स बल्कि इसके साथ लम्बी वैधता भी प्राप्त होती है। वीआई के इस किफायती प्लान की वैधता न तो 28 दिन की और न ही 56 दिन की बल्कि पूरे 70 दिन की वैधता के साथ आता है। हालांकि, इस प्लान की कीमत में दूसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां Airtel व Jio लम्बी वैधता के साथ आपको इस प्लान में डाटा, कॉलिंग एसएमएस बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। हालांकि, इस प्लान की विशेषता केवल यही तक सीमित नहीं है बाकि कई वीआई प्लान्स की तरह इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा बेनेफिट और डाटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है, जो कि अपने आप में ही इस प्लान को खास बना देते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस प्लान की कीमत और किन-किन बेनेफिट्स से है ये लैस।

Vi के इस किफायती प्लान की कीमत 499 रुपये है। जी हां, 499 रुपये की कीमत में वीआई 70 दिन की वैधता प्रदान कर रहा है। वीआई के दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के प्लान्स की बात की जाए तो Airtel और Jio अपने ज्यादातर प्लान 56 दिन की वैधता के बाद 84 दिन के होते हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये तक होती है। हालांकि, वीआई का यह प्लान आपको 500 रुपये से भी कम कीमत में 70 दिन की वैधता देता है। वैलिडिटी के अलावा भी इस प्लान में काफी कुछ खास है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में डेली 1.5GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। 70 दिन की वैधता के लिहाज से इस प्लान के तहत आपको कुल मिलाकर 105GB डाटा प्राप्त होता है।

डाटा के अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में आपको डेली 100SMS मुफ्त मिलेंगे।

यह तो रही डेटा व कॉलिंग की बात इसके अतिरिक्त भी यह प्लान आपके लिए काफी कुछ खास लाता है। इस प्लान में आपको ऑलनाइट डाटा पैक मिलता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। यही नहीं, इस प्लान के साथ आपको डाटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi rs 499 recharge plan, Vi 70 days vaildity
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.