3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा कैरी फॉर्वर्ड बेनिफिट्स देता है यह Vi प्लान, जानें कीमत

Vi के इस सबसे सस्ते 3GB डेली डेटा प्लान की कीमत 475 रुपये का है, जिसमें 28 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में कुल 84GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 13:25 IST
ख़ास बातें
  • 3GB डेली डेटा प्लान की कीमत 475 रुपये है
  • Vi अपने यूज़र्स को 2GB तक बैकअप डेटा उधार लेने का ऑप्शन भी देती है
  • अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना फ्री 100 SMS जैसे बेनेफिट्स भी शामिल हैं

डेटा कैरी फॉर्वर्ड बेनिफिट के साथ आता है Vi का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi अपने यूजर्स को कई अनलिमिटेड प्लान देता है, जिसमें आपको अनलमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना फ्री SMS के साथ डेली डेटा का फायदा मिलता है, लेकिन यदि आप वीआई यूजर हैं और आपकी डेली डेटा खपत बहुत ज्यादा है, तो आपको अन्य टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स की तुलना में थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि Vi अपने यूजर्स को डेला के मामले में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स देता है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए काफी काम आ सकते हैं। हम यहां आपको 28 दिनों की वैलिडिटी वाले उस Vi प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिसमें आपको रोज़ाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। हम इस प्लान की तुलना सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio और Airtel 3GB डेली डेटा प्लान से करेंगे। 
 

Vi Rs 475 prepaid recharge plan benefits

Vi के इस सबसे सस्ते 3GB डेली डेटा प्लान की कीमत 475 रुपये है, जिसमें 28 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में कुल 84GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना फ्री 100 SMS जैसे बेनेफिट्स भी शामिल हैं।

Vi के प्लान में अन्य ऑपरेटर्स की तुलना में सबसे बड़ी खासियत डेटा कैरी फॉर्वर्ड बेनिफिट है। इसमें यूज़र्स सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचे हुए हाई-स्पीड डेटा को शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन मध्यरात्री 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सर्फिंग, स्ट्रीमिंग और शेयरिंग में इस्तेमाल होने वाले डेटा को डेली कोटा में नहीं गिना जाता है। इसके अलावा, Vi अपने यूज़र्स को 2GB तक बैकअप डेटा उधार लेने का ऑप्शन भी देती है।
 

Vi Rs 475 prepaid recharge plan vs others

इस रेंज में Airtel के पोर्टफोलियो में 2.5GB डेली डेटा प्लान आता है, लेकिन यदि आपको 3GB डेली डेटा प्लान ही चाहिए, तो आपको उसके लिए 599 रुपये खर्च करने होंगे। 599 रुपये के एयरटेल प्लान में 28 दिनों के लिए डेली 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली फ्री 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। यहां सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्लान में ग्राहकों को 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

Jio के पास एक 419 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को 3GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। Jio Rs 419 रिचार्ज पैक में यूज़र्स को रोज़ाना 100 फ्री SMS बेनिफिट भी मिलते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस हिसाब से यूज़र्स को कुल 84GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा अनलिमिटेड है, जिसका मतलब है कि डेली कोटा खत्म होने के बाद भी आप 64kbps की लो-स्पीड के साथ ब्राउजिंग कर सकते हैं। Jio अपने इस पैक के साथ 28 दिनों के लिए Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , prepaid recharge plan, vi, Jio, Airtel
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.