डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये रीचार्ज, कीमत 250 से भी कम...

इस प्लान के तहत Vi की ‘Binge All Night' और Weekend डाटा रोलओवर जैसी सुविधाओं भी प्राप्त होती है। दरअसल, इन सुविधाओं के साथ आने वाला ये वीआई का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Vi के इस प्लान में मिलेगी 28 दिन की वैधता
  • प्लान में मिलेगा 42GB डाटा
  • वीआई के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट
Vi अपने ग्राहकों के लिए यूं तो कई तरह से रीचार्ज प्लान लेकर आता है, जिसमें सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे प्लान शामिल हैं। लेकिन, थोड़ी समझदारी से प्लान का चयन करें, तो आपको कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्राप्त हो ही जाते हैं। आज हम आपको वीआई के एक ऐसे ही प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि कीमत के हिसाब से अच्छे-खासे बेनेफिट्स ग्राहकों को प्रदान करता है, और पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है। इसके अलावा, इस प्लान के तहत वीआई की ऑल नाइट बिंज सर्विस और वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है। दरअसल, इन सुविधाओं के साथ आने वाला ये वीआई का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है।

Vi के इस प्लान की कीमत 249 रुपये है, जिसमें आपको एक साथ कई बेनेफिट्स कंपनी प्रदान करेगी। आपको बता दें, इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिसका मतलब है कि इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनेफिट्स 28 दिन तक के लिए उपलब्ध होंगे। इस प्लान के तहत आपको डेली 1.5GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। 28 दिन की वैधता के हिसाब से आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 42GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा भी मौजूद है। साथ ही इस प्लान के तहत आप रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं। ये तो रही समान्य बेनेफिट्स की बात, इसके अलावा भी इस प्लान में काफी कुछ मिलने वाला है।

जैसे कि हमने बताया प्लान में ‘Binge All Night' बेनेफिट मिलता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, खास बात यह है कि रात में इस्तेमाल किया डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं कटेगा। इसके अलावा, इस प्लान के साथ आपको डाटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप शनिवार और रविवार वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं। गौरतलब है कि ‘Binge All Night' और Weekend डाटा रोलओवर जैसी सुविधाओं से लैस यह वीआई का सबसे सस्ता प्लान है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vi Rs 249 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.