UPI यूजर्स अलर्ट! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, आपका मोबाइल नंबर बंद तो UPI भी बंद

नए नियमों के अनुसार, यदि किसी मोबाइल नंबर को 90 दिनों तक उपयोग नहीं किया गया, तो उसे टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा री-असाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल नंबर को 90 दिनों तक नहीं यूज किया, तो UPI ID री-असाइन होगी
  • UPI से लिंक पुराने और निष्क्रिय मोबाइल नंबरों को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा
  • बैंक से लिंक नंबर बंद या बदले जाने पर भी UPI ID अनलिंक हो सकती है

Photo Credit: Unsplash

NPCI ने UPI ट्रांजैक्शन की सिक्योरिटी और एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इन गाइडलाइन्स के तहत, बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSP) को मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट (MNRL) और डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) के जरिए अपने डेटा को हर हफ्ते अपडेट करना होगा। नीचे हम इससे जुड़ी सभी जानकारियां दे रहे हैं।
 

पुराने मोबाइल नंबर पर UPI काम नहीं करेगा

नए नियमों के अनुसार, यदि किसी मोबाइल नंबर को 90 दिनों तक उपयोग नहीं किया गया, तो उसे टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा री-असाइन किया जा सकता है। अब UPI से लिंक ऐसे पुराने और निष्क्रिय मोबाइल नंबरों को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। अगर आपका बैंक से लिंक नंबर बंद या बदला गया है, तो आपकी UPI ID अनलिंक हो सकती है और आप UPI सर्विसेज का यूज नहीं कर पाएंगे।
Advertisement
 

UPI यूजर्स के लिए क्या करना जरूरी?

  • बैंक में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें ताकि आपकी UPI सेवाएं चालू रहें।
  • यदि हाल ही में नंबर बदला है, तो जल्द से जल्द बैंक में नया नंबर रजिस्टर करें।
  • बैंक-रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल करते रहें ताकि वह निष्क्रिय न हो और UPI सर्विसेज प्रभावित न हों।
 

UPI में “Collect Payment” फीचर होगा खत्म

हाल ही में NPCI ने फ्रॉड को कम करने के लिए "Collect Payment" फीचर को भी हटाने की प्रक्रिया शुरू की। अब यह फीचर केवल बड़े और वेरिफाइड व्यापारियों तक सीमित रहेगा, जबकि व्यक्तिगत लेन-देन में "Collect Request" की लिमिट 2,000 रुपये कर दी जाएगी।

ये बदलाव UPI को और सुरक्षित और फ्रॉड-फ्री बनाने के लिए किए जा रहे हैं। अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द से जल्द अपना बैंक-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करें, ताकि आपकी ट्रांजैक्शन में कोई दिक्कत न हो।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NPCI, UPI, UPI New Rules
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.