Tata Sky रीचार्ज कराएं 1 साल के लिए, मिलेगी 2 महीने मुफ्त सर्विस

अपने 1 साल का टाटा स्काई डीटीएच अकाउंट रीचार्ज करते हुए सिटीबैंक कार्ड का इस्तेमाल करें। इस रीचार्ज पर आपको 2 अतिरिक्त महीने टाटा स्काई सर्विस मुफ्त मिलेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 17:32 IST
ख़ास बातें
  • सिटीबैंक कार्ड धारकों के लिए है यह ऑफर
  • यह ऑफर केवल 1 साल के रीचार्ज पर ही उपलब्ध है
  • आम ग्राहकों के लिए सालाना रीचार्ज पर 1 महीने की मुफ्त सेवा

डेबिट व क्रेडिट कार्ड दोनों धारकों के लिए उपलब्ध है ऑफर

Tata Sky अपने ग्राहकों को 12 महीने के रीचार्ज पर 2 महीने की सुविधा मुफ्त प्रदान कर रहा है, लेकिन यह ऑफर केवल सिटी बैंक उपभोक्ताओं के लिए ही मान्य है। कुछ समय पहले ही टाटा स्काई द्वारा यह ऑफर ज़ारी किया गया है, यह ऑफर सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों ही धारकों के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपना टाटा स्काई डायरेक्ट-टू-होम (DTH) रीचार्ज या तो टाटा स्काई की अधिकारिक वेबसाइट से कराना होगा या फिर टाटा स्काई मोबाइल ऐप से। टाटा स्काई का यह नया ऑफर मौजूदा कैशबैक ऑफर के साथ है, जिसमें कंपनी वार्षिक पैक पर ग्राहकों को एक महीने की मुफ्त सर्विस प्रदान करती है।
 

Tata Sky Citibank offer details

Citibank साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टाटा स्काई का यह नया ऑफर 30 जून तक उपलब्ध होगा। सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड धारक व डेबिट कार्ड धारक इस वार्षिक रीचार्ज पर दो महीने मुफ्त की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर EMI और नॉन EMI ट्रांसजेक्शन पर भी उपलब्ध है। हालांकि, यह ऑफर सिटी कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नहीं है, इसका मतलब कि वह इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते।

टाटा स्काई ग्राहकों को 1 साल के रीचार्ज पर दो महीने का कैशबैक अमाउंट मिलेगा, जो कि दो महीने के डीटीएच पैक के बराबर होगा।

इसके लिए बस आपको करना यह है कि अपने 1 साल का टाटा स्काई डीटीएच अकाउंट रीचार्ज करते हुए सिटीबैंक कार्ड का इस्तेमाल करें। इस रीचार्ज पर आपको 2 अतिरिक्त महीने टाटा स्काई सर्विस मुफ्त मिलेगी।
Advertisement

टेलीकॉम फोकस ब्लॉग Telecom Talk ने इस संबंध में जानकारी सबसे पहले साझा की। हालांकि, Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से सिटीबैंक की साइट पर जाकर इस ऑफर की जांच की।

नॉन-सिटीबैंक ग्राहकों के लिए टाटा स्काई पहले से ही कैशबैक ऑफर चलाता है, जिसमें उन्हें 1 साल के रीचार्ज पर 1 महीने की मुफ्त सुविधा मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky, Citibank, Citi, DTH
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.