Tata Sky ने लॉन्च किया सालाना प्लान, एक महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा मुफ्त

Tata Sky New Flexi Annual Plan: टाटा स्काई ने फ्लैक्सी एनुअल प्लान की शर्तों में बदलाव के बाद इसे एक बार फिर न्यू फ्लैक्सी एनुअल प्लान नाम से लॉन्च किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले इस साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था Tata Sky Flexi Annual Plan
  • प्लान के साथ मिलेंगे फ्री कूपन भी
  • 12 महीने के रीचार्ज पर 13 महीने तक एक्सेस कर पाएंगे सर्विस

Tata Sky ने लॉन्च किया सालाना प्लान, एक महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा मुफ्त

Tata Sky New Flexi Annual Plan: टाटा स्काई ने फ्लैक्सी एनुअल प्लान की शर्तों में बदलाव के बाद इसे एक बार फिर न्यू फ्लैक्सी एनुअल प्लान नाम से लॉन्च किया है। टाटा स्काई का नया फ्लैक्सी एनुअल प्लान के साथ अब रीचार्ज के 48 घंटों के भीतर एक महीने की फ्री सर्विस दी जा रही है। पहले प्लान की रेगुलर वैधता समाप्त होने के बाद बोनस एक्सेस अकाउंट में क्रेडिट किया जाता था। याद करा दें कि फ्लैक्सी एनुअल प्लान को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

कंपनी की वेबसाइट पर टाटा स्काई न्यू फ्लैक्सी एनुअल प्लान की लिस्टिंग के अनुसार, यूज़र अपनी पसंद के पैक का 12 महीने का रीचार्ज कर 13 महीने तक सर्विस ले सकते हैं। रीचार्ज करने के 48 घंटों के भीतर ही एक महीने का फ्री एक्सेस अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। बोनस एक्सेस के अलावा नए फ्लैक्सी एनुअल प्लान के साथ यूज़र जब चाहे चैनल को जोड़ और हटा सकेंगे।

इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को रीचार्ज अमाउंट के बराबर राशि के फ्री कूपन टाटा स्काई पोर्टल पर मिलेंगे, साथ ही डिजिटल वॉलेट ऑफर्स भी हैं। नए फ्लैक्सी एनुअल प्लान का लाभ उठाने के लिए, टाटा स्काई सब्सक्राइबर को मंथली रीचार्ज प्लान के 12 गुना या उससे अधिक के राशि का रीचार्ज करना होगा।

सब्सक्राइबर चाहें तो सटीक रीचार्ज राशि का पता लगाने के लिए टाटा स्काई वेबसाइट या फिर ऐप के रीचार्ज फंक्शन पर जा सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए फ्लैक्सी एनुअल प्लान को सबसे पहले DreamDTH.com ने स्पॉट किया था।
Advertisement

टाटा स्काई के अलावा, Dish TV और D2h भी अपने सब्सक्राइबर्स को लॉन्ग टर्म प्लान मुहैया कराते हैं। डी2एच 3 महीने के प्लान के साथ सात दिन का, छह महीने के प्लान के साथ 15 दिनों का, 11 महीने के प्लान के साथ 30 दिनों का, 22 महीने के प्लान के साथ 60 दिनों का, 33 महीने के प्लान के साथ 90 दिनों का, 44 महीने के प्लान के साथ 120 दिनों का और 55 महीने के प्लान के साथ 150 दिनों का फ्री अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। दूसरी ओर, डिश टीवी 3 महीने के प्लान के साथ 7 दिनों का, छह महीने के साथ 15 दिनों का और 11 महीने के प्लान के साथ 30 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.