Tata Sky का नया ऑफर, 12 महीने के रीचार्ज पर एक महीने का कैशबैक

टाटा स्काई वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 12 महीने का रीचार्ज एक बार कराने पर ही सब्सक्राइबर को एक महीने का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अगस्त 2019 18:34 IST
ख़ास बातें
  • 12 महीने का रीचार्ज एक बार कराने पर ही सब्सक्राइबर को मिलेगा कैशबैक
  • रीचार्ज कराने के 48 घंटे के अंदर एक महीने का कैशबैक दिया जाएगा
  • अकाउंट सस्पेंशन फीचर सिर्फ पांच दिनों के लिए वैध है
Tata Sky ने अपने फ्लेक्सी एनुअल प्लान को बदलकर 'कैशबैक ऑफर' कर दिया है। पहले के प्लान की तरह नए ऑफर में टाटा स्काई के सब्सक्राइबर्स को 12 महीने के रीचार्ज कराने पर एक महीने का बैलेंस कैशबैक के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अब अस्थाई तौर पर अपने अकाउंट को सस्पेंड करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने कैशबैक ऑफर का फायदा पाने के लिए ग्राहकों के लिए कोई लॉक-इन पीरियड तय नहीं किया है। टाटा स्काई ने अपने फ्लेक्सी एनुअल प्लान को अप्रैल में लॉन्च किया था। लेकिन बीते महीने ही इसमें बदलाव करते हुए एक महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने की जानकारी दी थी।

टाटा स्काई वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 12 महीने का रीचार्ज एक बार कराने पर ही सब्सक्राइबर को एक महीने का कैशबैक मिलेगा। ऑपरेटर ने वादा किया है कि रीचार्ज कराने के 48 घंटे के अंदर एक महीने का कैशबैक दिया जाएगा।
Advertisement

एक महीने का कैशबैक वाला फायदा टाटा स्काई के फ्लेक्सी एनुअल प्लान के साथ भी मिलता था। हालांकि, नया कैशबैक ऑफर अपने साथ अस्थाई तौर पर अकाउंट को सस्पेंड करने की सुविधा लेकर आता है। यह बेहद ही कारगर फीचर है, खासकर आप कहीं जा रहे हैं तो। इस दौरान आप अपने टाटा स्काई अकाउंट को सस्पेंड कर सकते हैं।

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, अकाउंट सस्पेंशन फीचर सिर्फ पांच दिन के लिए वैध है। इसे टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

कैशबैक ऑफर चुनने वाले सब्सक्राइबर्स को डिजिटल वॉलेट ऑफर्स मिलना भी तय है। इसके अलावा टाटा स्काई की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से रीचार्ज कराने पर रीचार्ज की राशि का मुफ्त कूपन भी मिलेगा।
Advertisement

कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए Tata Sky के ग्राहकों को अपने अकाउंट को 12 महीने की राशि से रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद ऑपरेटर अपने आप ही ग्राहकों को इस ऑफर के लिए इनरोल कर लेगा। इनरोल हुए ग्राहकों को एसएमएस या ईमेल के ज़रिए नोटिफाई किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.