Jio के इस रिचार्ज में 30 दिन तक रोज मिलता है 2.5GB डेटा, जानें डिटेल

Jio के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2024 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 359 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा आता है।

Jio के 349 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Philipp Lansing

अगर आप 350 रुपये से कम बजट में कोई नया प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो टेलीकॉम दिग्गज Jio के प्रीपेड प्लान देख सकते हैं। देश में जियो लंबी वैधता के साथ कई धांसू प्लान पेश करता है, जिनमें हाई स्पीड इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। यहां हम आपको आज जियो के 349 रुपये में आने वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि डेली 2.5GB डाटा पेश करता है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को बिना किसी सीमा के वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। आइए Jio के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान कुल 75GB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों में JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन शामिल है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटनरेट स्पीड 64 Kbps तक हो जाती है। वहीं इस प्लान में वैध यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा शामिल है।


समान बजट में आने वाले एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान:


Airtel का 359 रुपये वाला प्लान: Airtel के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 1 महीने की वैधता दी जाती है। यह प्लान 5 रुपये का टॉकटाइम प्रदान करता है।  इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस प्रदान करता है। वहीं इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा शामिल है। अन्य फायदों में Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन (फ्री 20+ OTT), Apollo 24|7 सर्किल, फ्री Hellotunes और Wynk Music सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Vodafone Idea का 359 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा आता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविदा देता है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा शामिल है। यह प्लान अनलिमिटेड नाइट डाटा प्रदान करता है जो कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चलता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के जरिए सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.