Reliance Jio ने लॉन्च किए नए गेमिंग प्लान, फ्री में खेल पाएंगे हाई क्वालिटी गेम्स, इंटरनेट के साथ अन्य फायदे भी

Reliance Jio ने भारत में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए गेमिंग बेस्ड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Jio का 48 रुपये का प्रीपेड प्लान 10MB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है।
  • Jio का 98 रुपये का प्लान 10MB हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा देता है।
  • Jio का 298 रुपये का प्लान 28 दिनों के लिए 3GB डाटा प्रदान करता है।

गेमिंग बेस्ड रिचार्ज प्लान कई फायदे प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Unsplash/JESHOOTS.COM

Reliance Jio ने भारत में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए गेमिंग बेस्ड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये प्लान कई फायदों को प्रदान करते हैं और गेमिंग ऐड-ऑन हैं, जिसका मतलब है इनके साथ वॉयस कॉल या एसएमएस का लाभ नहीं मिलता है। वहीं इन्हें उपयोग करने के लिए एक्टिव बेस प्लान की भी जरूरत होती है। टेलीकॉम ऑपरेटर JioGames Cloud के लिए एक कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन पेश करता है, जिससे ग्राहक JioGames ऐप, वेब ब्राउजर और JioFiber सेट-टॉप बॉक्स पर हाई क्वालिटी वाले गेम खेल सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Jio Gaming Plans Price

  • Jio का 48 रुपये का गेमिंग ऐड-ऑन प्रीपेड रिचार्ज प्लान 10MB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है। इसमें 3 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में वैधता अवधि के समान अवधि के लिए JioGames Cloud का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। 
  • Jio का 98 रुपये का गेमिंग ऐड-ऑन प्लान 10MB हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा और 7 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में 7 दिनों के लिए JioGames Cloud का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • Jio का 298 रुपये का गेमिंग ऐड ऑन प्लान 3GB हाई स्पीड डाटा और 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में JioGames Cloud का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। जो लोग लंबे समय तक JioGames Cloud का फ्री एक्सेस चाहते हैं वो इस ऐड ऑन प्लान का चयन कर सकते हैं।

Jio का कहना है कि ये ऐड ऑन प्लान सिर्फ डाटा बंडल करते हैं, कोई वॉयस कॉलिंग या एसएमएस लाभ नहीं मिलता है। इसलिए इनके लिए एक एक्टिव बेस पैक होना जरूरी है।इसके अलावा कंपनी ने JioGames क्लाउड सब्सक्रिप्शन के साथ दो स्टैंडअलोन प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी पेश किए हैं। 

Jio के 495 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ डेली 1.5GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसमें JioGames Cloud और FanCode का 28 दिन का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ग्राहकों को JioHotstar, JioTV और 50GB Jio AICloud स्टोरेज के साथ तीन महीने का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी दिया जाता है।
Advertisement

Jio के 544 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान डेली 2GB डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस प्रदान किए जाते हैं। इस प्लान में JioGames Cloud और FanCode का 28 दिन का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा JioHotstar, JioTV और 50GB Jio AICloud स्टोरेज का तीन महीने का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी आता है। ग्राहक सभी प्रीपेड रिचार्ज पैक के साथ डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64 केबीपीएस तक स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का आनंद ले सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.