रिलायंस जियो 4जी सेवा कंपनी के कर्मचारियों के लिए लॉन्च

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2015 11:12 IST
रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार को समूह की 4जी सेवा की शुरुआत की और इस मौके पर मुकेश के पूरे परिवार के अलावा उनके भाई अनिल अंबानी का भी परिवार मौजूद था।

रिलायंस जियो ने अपने कर्मचारियों के लिए 4जी सेवा शुरू की। आरआईएल के प्रमुख और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एक कहा, 'आज धीरूभाई की 83वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मुझे अपने पूरे रिलायंस परिवार और दोस्तों को जियो सेवा का सबसे पहले अनुभव करने के लिए आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला है। जहां आप जियो डिजिटल लाइफ का लुत्फ उठाएंगे, मैं अपने परिवार के हिस्से के तौर पर आप पर अपने सभी ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुभव के सह-सृजन के लिए निर्भर भी हूं।'

कंपनी इस समय अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए निशुल्क जियो मोबाइल सेवा दे रही है। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप सब पांच चीजें वापस पाएं - डिजिटल लाइफ, कनेक्टेट इंटेलीजेंस, जियो लाइफ, जियो टूगेदर और वाई जियो? क्योंकि जीवन डिजिटल हो रहा है। अब मैं जियो का स्वागत करता हूं।' कंपनी के मार्च-अप्रैल से सेवा की व्यवसायिक शुरुआत करने की संभावना है।

कार्यक्रम का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया। शाहरुख खान रिलायंस जियो 4जी सेवा के ब्रांड एंबेसडर होंगे। शाहरुख और संगीतकार ए.आर. रहमान दोनों ने इस मौके पर अपनी प्रस्तुति दीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.