आरकॉम ने हंगामा के साथ मिलकर लॉन्च किया मूवीनेट प्लान

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 09:37 IST
रिलायंस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) ने बुधवार को विभिन्न सामग्रियों के साथ 'मूवीनेट प्लान' की शुरुआत की, जिसमें फिल्में, संगीत और इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इस बयान में बताया गया, "मूवीनेट प्लान में हंगामा प्ले के 'इंटरनेट ऑन डिमांड' की सदस्यता मुफ्त दी जाएगी, साथ 'एनी यूज डाटा' भी दिया जाएगा। मूवी नेट प्लान में डेटा और सामग्रियों का संकलन किया गया है। यह आसान इंटरफेस के माध्यम से मनोरंजक सामग्री मुहैया कराता है।"

रिलायंस कम्यूनिकेशन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (उपभोक्ता व्यापार) गुरदीप सिंह ने बताया, "हमारा नया मूवीनेट प्लान ग्राहकों को मनोरंजन का एक अलग अनुभव मुहैया कराएगा। इस अभिनव पैक को ग्राहकों के लिए डेटा और सामग्री के अंतर को पाटने के लिए लाया गया है।"

हंगामा डिजिटल मीडिया इंटरटेनमेंट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज रॉय ने बताया, "मोबाइल फोन पर मनोरंजक सामग्री की खपत काफी बढ़ी है और हम अपने मनोरंजन सेवाओं के लिए ऑरकॉम के साथ भागीदारी से काफी खुश हैं। इसके माध्यम से हम अपने सभी सदस्यों को कहीं भी कहीं भी उनके पसंदीदा भाषा में उनकी सुविधानुसार मनोरंजक सामग्री मुहैया कराएंगे।"
Advertisement

प्रीपेड मूवीनेट प्लॉन 235 रुपये मासिक से शुरू होती है जिसमें 2.5 जीबी हाईस्पीड 'एनी यूज' डेटा मिलती है। इसमें 1.25 जीबी कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि 1.25 जीबी डेटा केवल रात में इस्तेमाल के लिए मिलता है।
Advertisement

मूवीनेट प्लान पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए भी 450 रुपये मासिक किराए पर उपलब्ध है। इसमें उपभोक्ताओं को 'इंटरटेनमेंट ऑन डिमांड' लाइब्रेरी की सदस्यतामुक्त एक्सेस मिलता है। साथ ही 3 जीबी हाईस्पीड डेटा और लोकल और एसटीडी कॉल के 1,000 मिनट मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.