आरकॉम का धमाका, 149 रुपये में करें अनिलिमिटेड फोन कॉल

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 22 नवंबर 2016 17:25 IST
ख़ास बातें
  • अनिल अंबानी की आरकॉम कंपनी ने अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर पेश किया है
  • 149 रुपये में अनिलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 300 एमबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा
  • कंपनी इस प्लान रे जरिए रिलायंस जियो को चुनौती दे रही है
रिलायंस जियो को चुनौती देने मकसद से अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर पेश किया है। रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने जानकारी दी है कि वह अपने ग्राहकों को मात्र 149 रुपये में अनिलिमिटेड वॉयस कॉल मुहैया कराएगी। इस प्लान के साथ 300 एमबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।

आरकॉम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा, "नया 149 अनलिमिटेड वॉयस कॉल प्लान 2जी, 3जी और 4जी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इस प्लान के जरिए आरकॉम अन्य टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को लुभाना चाहती है। ग्राहक इस सेवा का फायदा स्मार्टफोन के साथ फ़ीचर फोन पर भी उठा पाएंगे। ऑफर के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर पाएंगे। इसमें एसटीडी कॉल भी शामिल हैं। इसके साथ आरकॉम का 300 एमबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।"

(पढ़ें: मुफ्त कॉल और इंटरनेट की भी लगी है सेल, एक नज़र इन ऑफर पर)
 
दूसरी तरफ, रिलायंस जियो अपना 4जी सिम खरीदने वाले ग्राहकों को वेलकम ऑफर दे रही है। इसके तहत 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो सिम पर सबकुछ फ्री है। कॉल (अगर फोन लग जाए) से लेकर एसएमएस तक, इंटरनेट (हर दिन 4 जीबी तक) से लेकर रोमिंग तक और अन्य जियो सर्विस ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं। हालांकि, अब कंपनी ने साफ किया है कि इन ऑफर का फायदा 3 दिसंबर तक सिम खरीदने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा।
Advertisement

1 जनवरी 2017 के बाद से कंपनी ग्राहकों से अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेगी। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ डेटा का पैसा लेगी। वॉयस कॉल आजीवन मुफ्त रहेगा। सबसे सस्ता मासिक प्लान 149 रुपये का है। इस प्लान में आपको बहुत ज्यादा डेटा तो नहीं मिलेगा। लेकिन आप 28 दिनों तक मुफ्त फोन कॉल तो कर ही पाएंगे।
Advertisement

हम से ज़्यादातर लोग त्यौहारी सीज़न में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों या ई-कॉमर्स साइट की सेल से तो अवगत हैं। लेकिन असली अघोषित सेल का आयोजन टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। कई यूज़र तो इसका फायदा उठा भी रहे हैं। दरअसल, मुफ्त फोन कॉल और फ्री इंटरनेट वाली सेल की शुरुआत रिलायंस जियो की एंट्री के साथ हुई थी। रिलायंस जियो ने मार्केट में कदम रखते हुए जिस तरह के ऑफर पेश किए, वे अब तक तो ना सुने गए थे, ना ही उन्हे संभव माना जाता था। लेकिन, टेलीकॉम की दुनिया में मानो भूचाल सा आ गया। आज की तारीख में टेलीकॉम कंपनियों के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की अजीब होड़ सी लगी है। इस बाबत हर दिन नए ऑफर पेश किए जा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RCom, Reliance Jio, Unlimited Voice Call
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.