Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ

Airtel ने अपनी Airtel Black सर्विस को नए नाम One Airtel के साथ पेश करना शुरू किया है। इसमें मोबाइल, Wi-Fi और TV सेवाओं को एक ही प्लान और बिल के तहत जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2026 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Black की रीब्रांडिंग के बाद नया नाम One Airtel रखा गया
  • मोबाइल, Wi-Fi और DTH सेवाओं को एक ही प्लान में जोड़ सकते हैं
  • कुछ नए कनेक्शन्स पर एडवांस पेमेंट देना जरूरी होगा

Photo Credit: Airtel

हाल ही में खबर आई थी कि Airtel अपनी बंडल सर्विस Airtel Black को नए नाम के साथ पेश करने वाला है, लेकिन नाम के साथ-साथ इसमें एक बड़ा बदलाव किया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके नाम को 'One Airtel' कर दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स पहले के समान मोबाइल, Wi-Fi और TV जैसी कई Airtel सेवाओं को एक ही प्लान और एक ही बिल के तहत जोड़ सकते हैं।

दरअसल Airtel ने कई साल पहले बंडल सर्विस मॉडल की टेस्टिंग 'Airtel One' नाम से शुरू की थी। बाद में इसका नाम बदलकर Airtel Black कर दिया गया था। अब कंपनी फिर से 'One Airtel' ब्रांडिंग के साथ इसी सर्विस को आगे बढ़ा रही है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा Airtel Black यूजर्स फिलहाल अपने पुराने प्लान्स का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। हालांकि अगर वे भविष्य में कोई नई सर्विस जोड़ते हैं या प्लान में बदलाव करते हैं, तो उन्हें One Airtel प्लान में माइग्रेट किया जा सकता है।

One Airtel प्लान्स के तहत यूजर्स Airtel Postpaid, Airtel Wi-Fi और Airtel DTH या IPTV कनेक्शन को एक साथ लिंक कर सकते हैं। इससे सभी सेवाओं का भुगतान एक ही जगह से करना आसान हो जाता है। Airtel इस सर्विस के साथ इंस्टॉलेशन फीस नहीं ले रही, लेकिन कुछ कनेक्शन्स के लिए एडवांस पेमेंट जरूर देना होगा।

समान पब्लिकेशन की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि नया Wi-Fi कनेक्शन लेने पर यूजर्स को 1500 रुपये एडवांस जमा करना होगा। वहीं, Wi-Fi + IPTV प्लान के लिए भी 1500 रुपये देने होंगे। अगर कोई नया IPTV कनेक्शन लेता है, तो उसके लिए 500 रुपये एडवांस पेमेंट रखा गया है। नए DTH कनेक्शन पर 1500 रुपये एडवांस देना होगा। इसके अलावा Wi-Fi + TV प्लान के तहत दूसरा TV कनेक्शन लेने पर 500 रुपये एडवांस पेमेंट देना पड़ेगा।

यह एडवांस राशि बाद में यूजर्स के आने वाले बिल्स में एडजस्ट कर दी जाएगी। यानी इसे एक्टिवेशन फीस की तरह नहीं देखा जाएगा। कंपनी के मुताबिक One Airtel प्लान लेने वाले नए ग्राहकों को 100 रुपये तक का प्रमोशनल फायदा भी दिया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.