BSNL का सस्ता प्लान, महज 1500 रुपये में 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Jio Airtel को कड़ी टक्कर

BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में कुल 120GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2023 16:04 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में कुल 120GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

BSNL के 1498 रुपये वाले प्लान में कुल 120GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash

अगर आप 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान को तलाश कर रहे हैं तो हम आपको देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के किफायती प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। यहां हम आपको बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना Jio और Airtel से करके बता रहे हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान के फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


ये हैं 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान


BSNL का 1,498 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में कुल 120GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। 

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जाता है। वैधता के लिए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में 365 दिनों के साथ 23 दिनों की वैधता मिलती है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है। 
Advertisement

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्लान: Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों के साथ 23 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस के लिए इस प्लान में प्रतिदिन SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और फ्री Wynk Music का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.