Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी

आज के समय में हाई स्पीड इंटरनेट अहम जरूरत बन गया है, क्योंकि घर पर मनोरंजन के लिए इंटरनेट का काफी उपयोग होता है,चाहे मूवी देखनी, ऑनलाइन कंटेंट देखना या फिर ऑफिस का काम करना हो।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 15:21 IST
ख़ास बातें
  • JioHome के इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है।
  • JioHome के इस प्लान में 1000+ लाइव टीवी चैनल की सुविधा मिलती है।
  • JioHome के इस प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

JioHome प्लान इंटरनेट और टीवी दोनों का एक्सेस देता है।

Photo Credit: Jio

आज के समय में हाई स्पीड इंटरनेट अहम जरूरत बन गया है, क्योंकि घर पर मनोरंजन के लिए इंटरनेट का काफी उपयोग होता है,चाहे मूवी देखनी, ऑनलाइन कंटेंट देखना या फिर ऑफिस का काम करना हो। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा प्लान मिल जाए,जिसमें घर का टीवी, इंटरनेट और ओटीटी सबकुछ मिल जाए तो कैसा लगेगा। जी हां रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है, जिसमें दोनों महीने के JioHome प्लान के साथ 1 महीने का प्लान बिलकुल फ्री मिल रहा है। आइए JioHome के इस प्लान और उस पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है ऑफर
Jio के इस ऑफर के तहत सीमित समय के लिए अगर आप 2 महीने के लिए JioHome का प्लान चुनते हैं तो आपको 1 महीना अतिरिक्त फ्री मिल रहा है। आपको सिर्फ 2 महीने का ही भुगतान करना होगा, लेकिन पूरी 3 महीने तक इंटरनेट, ओटीटी और वैधता का लाभ उठा पाएंगे।

Advertisement

क्या है प्लान
JioHome के इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है।
JioHome का यह प्लान अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है।
JioHome के इस प्लान में ग्राहकों को 1000+ लाइव टीवी चैनल की सुविधा मिलती है। यानी कि आपको अलग से डीटीएच कनेक्शन लगवाने और उसके भुगतान की जरूरत नहीं होगी।
इस प्लान में एंटरटेनमेंट को बेहतर करने के लिए जियो हॉटस्टार, जी5,सोनीलिव, इरोज नाउ, सन नेक्स्ट, लायन्सगेटप्ले, डिस्कवरी प्लस, टाइम्स प्ले, होईचोई, तरंगप्लस, ईटीवी विन और शीमारो मी जैसे 12ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ
अगर आप JioHome के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल पर MyJio ऐप या फिर Jio की वेबसाइट पर जाकर JioHome सेक्शनपर जाकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आप चाहें तो नया कनेक्शन ले सकते हैं या फिर अपने मौजूदा प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioHome, JioHome Offer, Jio, Jio Plan Free

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.