JioFiber का नया 1,197 रुपये का प्लान 90 दिनों के लिए देगा कई फायदे, मिलेगी 30 Mbps की स्पीड

JioFiber का नया 1,197 रुपये (GST अलग से) का प्लान त्रैमासिक (90 दिनों के लिए) है, जिसका मतलब है कि प्लान प्रति माह 399 रुपये (GST अलग से) का ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • JioFiber का नया 1,197 रुपये (GST अलग से) प्लान त्रैमासिक प्लान है
  • इसमें 90 दिनों के लिए इंटरनेट के साथ वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं
  • इस प्लान की प्रति माह इफेक्टिव कीमत 399 रुपये होती है

JioFiber के प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये प्रति माह है

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के JioFiber ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत यूजर्स को चुनने के लिए कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान मिलते हैं। इनमें से कुछ केवल डेटा और वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट देते हैं, तो कुछ में इनके साथ-साथ OTT बेनिफिट भी मिलता है। वहीं, JioFiber प्लान मासिक, त्रैमासिक, छिमाही और सालाना बेस पर लिए जा सकते हैं। एक साथ पेमेंट करने पर यूजर्स हर महीने रिचार्ज करने से बच जाते हैं। कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में अभी सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये प्रति माह (GST अलग से) का था। अब, कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नया 1,197 रुपये (GST अलग से) प्लान पेश किया है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

JioFiber का नया 1,197 रुपये (GST अलग से) का प्लान त्रैमासिक (90 दिनों के लिए) है, जिसका मतलब है कि प्लान प्रति माह 399 रुपये (GST अलग से) का ही पड़ेगा। यह प्लान यूजर को केवल हर महीने रीचार्ज करने के झंझट से बचा सकता है। इसमें और 399 रुपये प्रति माह प्लान में कोई अंतर नहीं है। दोनों प्लान आपको 30 Mbps डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा (3.3 Tb की FUP लिमिट) और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट देते हैं। इस प्लान में यूजर्स को OTT का बेनिफिट नहीं मिलता है।

अगर आप इंटरनेट और कॉलिंग के साथ-साथ ओटीटी बेनिफिट भी चाहने हैं, तो आपको कुछ प्रीमियम प्लान की ओर जाना होगा। बता दें कि कंपनी के पास OTT बेनिफिट के साथ आने वाले त्रैमासिक प्लान में सबसे सस्ता प्लान 2,997 रुपये (GST अलग से) का है, जो यूजर्स को 150 Mbps की डाउनलोड और अपलोड स्पीड देता है। 

इसमें अनलिमिटेड डेटा (FUP लिमिट के साथ) के साथ-साथ वॉयस कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है। इस प्लान की खास बात यह है कि प्लान में Prime Video, Disney+ Hotstar, Voot Select, Sony Liv, ZEE5, JioCinema, Lionsgate Play, Eros Now, AltBalaji सहित कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।
Advertisement

अगर आप इन सभी OTT सर्विस के एक्सेस के साथ-साथ Netflix भी चाहते हैं, तो आपको 4,497 रुपये (GST अलग से) का प्लान चुनना होगा, जो आपको 90 दिनों की वैधता के लिए 2,997 रुपये के प्लान के समान सभी बेनिफिट्स और साथ ही Netflix एक्सेस भी देगा। इस प्लान की स्पीड भी दोगुना, यानी 300 Mbps (डाउलोड और अपलोड) होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.