Rs 5000 से कम में 13 महीनों के लिए मिल रहा Jio का फाइबर ब्रॉडबैंड प्‍लान, जानें डिटेल

JioFiber 1 year Plan : यह कंपनी का एंट्री लेवल फाइबर प्‍लान है और 30 एमबीपीएस की स्‍पीड ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • JioFiber का सबसे सस्‍ता ब्रॉडबैंड प्‍लान
  • 390 दिनों के लिए मिल रहा है फाइबर इंटरनेट
  • इसमें ओटीटी का कोई बेनिफ‍िट नहीं है

जियो फाइबर के इस प्‍लान पर ओटीटी यानी ओवर द टॉप का कोई बेनिफ‍िट नहीं मिलता।

JioFiber 1 year Plan : रिलायंस जियो (Jio) ने बीते कुछ साल में अप्रत्‍याशित रूप से अपना विस्‍तार किया है। कंपनी ना सिर्फ टेलिकॉम सर्विस के मामले में अग्रणी बन रही है, बल्कि फाइबर ब्रॉडबैंड का विस्‍तार भी कर रही है। रिलांयस जियो का सबसे सस्‍ता फाइबर ब्रॉडबैंड प्‍लान 5 हजार रुपये सालाना से भी कम की कीमत पर लिया जा सकता है। (Jio Fiber Plans) इसके साथ यूजर्स को 390 दिनों के लिए 30 एमबीपीएस की स्‍पीड से डेटा मिलता है। 390 दिनों को लगभग 13 महीनों में कैलकुलेट किया जा सकता है। यानी सालाना प्‍लान के साथ एक महीना मुफ्त में सर्विस इस्‍तेमाल करने का मौका मिलता है।   
 

JioFiber 1 year Plan Price 

जियो फाइबर का एक साल का सबसे सस्‍ता प्‍लान 390 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसकी कीमत 4788 रुपये है। हालांकि इसमें जीएसटी शुल्‍क शामिल नहीं है। यह कंपनी का एंट्री लेवल फाइबर प्‍लान है और 30 एमबीपीएस की स्‍पीड ऑफर करता है। यह स्‍पीड अपलोड और डाउनलोड के लिए बराबर रहती है। यूजर्स को हर महीने 3.3TB डेटा दिया जाता है। 
Advertisement
जियो फाइबर के इस प्‍लान पर ओटीटी यानी ओवर द टॉप का कोई बेनिफ‍िट नहीं मिलता यानी नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो आदि इसके साथ बंडल्‍ड नहीं आते हैं। ओटीटी की सुविधा के लिए आपको  150 Mbps स्‍पीड या उससे महंगे वाले प्‍लान लेने होंगे। 

जियो का दूसरा सबसे सस्‍ता फाइबर प्‍लान 8388 रुपये का है। 699 रुपये प्रतिमाह वाले इस प्‍लान पर भी 13 महीनों के लिए सर्विस दी जाती है यानी 30 दिनों की सर्विस मुफ्त में मिलती है। इस प्‍लान पर 100 एमबीपीएस की स्‍पीड के साथ इंटरनेट मिलता है। अपलोड और डाउनलोड में एक ही स्‍पीड बरकरार रहती है और डेटा की भी कोई कैपिंग नहीं है। कंपनी 1 जीबीपीएस की स्‍पीड तक फाइबर इंटरनेट ऑफर कर रही है। हालांकि वो प्‍लान्‍स उनके लिए हैं, जिनकी जरूरत और बजट अच्‍छा है और ओटीटी बंडल्‍स भी चाहिए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.