Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग

Airtel नए ग्राहक जोड़ने के मामले में Jio से आगे रही। TRAI ने 28 जुलाई, 2026 को जून 2026 का टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा जारी किया

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 09:30 IST
ख़ास बातें
  • जियो के पास 503.58 मिलियन (503,583,616) वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं।
  • एयरटेल के 486.80 मिलियन (486,799,957) वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं।
  • वोडाफोन आइडिया के 198.82 मिलियन (198,823,098) वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं।

Photo Credit: Pexels/Pascal

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी डेटा से पता चला कि Airtel नए ग्राहक जोड़ने के मामले में Jio से आगे रही। TRAI ने 28 जुलाई, 2026 को जून 2026 का टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा जारी किया, जिसमें पता चला कि भारत में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जैसे कि एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और सरकारी ऑपरेटर BSNL के ग्राहकों में इजाफा हुआ, हालांकि इसी दौरान सरकारी ऑपरेटर MTNL के ग्राहकों में कमी आई। इसके अलावा कंपनियों के कुल ग्राहकों की संख्या का भी पता चला। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel ने 29 लाख से ज्यादा ग्राहक
जून, 2026 में वायरलेस (मोबाइल) सब्सक्राइबर बेस में 5.38 मिलियन (5,383,415) सब्सक्राइबर्स की बढ़ोतरी हुई। Airtel से बीते महीने के दौरान 2,989,976 नए वायरलेस (मोबाइल) ग्राहक जुड़े। वहीं रिलायंस जियो ने 2,146,980 नए ग्राहकों को जोड़ा। वोडाफोन आइडिया भी ग्रोथ दर्ज करते हुए समान अवधि में 163,757 ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब हुई। सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी 94,006 वायरलेस (मोबाइल) ग्राहक को जोड़ा। हालांकि, सरकारी कंपनी MTNL ने इस अवधि में 11,284 ग्राहकों को गंवा दिया। इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा ग्राहक एयरटेल ने जोड़े और जियो दूसरे नंबर पर रहा।

जियो के सबसे ज्यादा ग्राहक
बीते महीने के आखिर तक निजी टेलीकॉम कंपनियों का मार्केट शेयर वायरलेस (मोबाइल) मार्केट में 92.73% था। वहीं सरकारी कंपनियों BSNL और MTNL की हिस्सेदारी मिलाकर 7.27% थी।

रिलायंस जियो के पास 503.58 मिलियन (503,583,616) वायरलेस सब्सक्राइबर्स है, जिसके साथ कंपनी का मार्केट शेयर 39.27 प्रतिशत है। रिलायंस जियो सबसे आगे है। 
भारती एयरटेल का 486.80 मिलियन (486,799,957) वायरलेस सब्सक्राइबर्स के साथ 37.96 प्रतिशत मार्केट शेयर है। एयरटेल दूसरे नंबर पर आता है।
वोडाफोन आइडिया का 198.82 मिलियन (198,823,098) वायरलेस सब्सक्राइबर्स के साथ 15.50 प्रतिशत मार्केट शेयर है। तीसरे नंबर पर आता है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 93.01 मिलियन (93,008,994) वायरलेस सब्सक्राइबर्स के साथ 7.25 प्रतिशत मार्केट शेयर है। चौथे नंबर पर आता है।
महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) का 166,477 वायरलेस सब्सक्राइबर्स के साथ 0.01 प्रतिशत मार्केट शेयर है। आखिरी पायदान पर आता है।

लगातार बढ़ रहे सब्सक्राइबर
वायरलेस (मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) ग्राहक जून 2026 में 0.45% की मासिक ग्रोथ रेट से बढ़कर 1,300.25 मिलियन हो गए, जो कि मई 2026 में 1,294.46 मिलियन थे।
इसी अवधि के दौरान वायरलेस (मोबाइल) सब्सक्राइबर की संख्या बढ़कर 1,282.38 मिलियन हो गई जो कि मई में 1,277.00 मिलियन थे, जिसमें 0.42% की ग्रोथ रेट देखी गई।
भारत में वायरलेस टेली-डेंसिटी 90.61% से बढ़कर 90.96% हो गई (लगातार सब्सक्राइबर बढ़ रहे हैं)

Advertisement

FWA सब्सक्राइबर- 5G और UBR
भारत में कुल वायरलेस 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सब्सक्राइबर की संख्या मई 2026 में 12.73 मिलियन थी जो कि बढ़कर जून 2026 के आखिर में 12.94 मिलियन हो गई। शहरों में 6.44 मिलियन (49.80%) और ग्रामीण इलाकों में 6.49 मिलियन (50.20 प्रतिशत) थे।

जून 2026 तक एयरटेल का 5G फिक्स्ड वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 56,773 की बढ़ोतरी के बाद 3,821,035 हुआ, वहीं रिलायंस जियो का 145,790 की बढ़ोतरी के बाद 9,114,357 हुआ। इसके बाद कुल 5G FWA यूजर की संख्या 12,935,392 हो गई।

रिलायंस जियो का UBR FWA बेस मई 2026 में 4,732,703 था जो कि जून 2026 में बढ़कर 4,934,005 हो गया, जिसमें कुल 201,302 नए यूजर का इजाफा हुआ। जियो इकलौती कंपनी है, जिसने UBR FWA सब्सक्राइबर की जानकारी दी है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.