5GB डाटा + 30 दिन की वैधता वाले Jio के इस प्लान की जानें कीमत

अब आप सोच रहे होंगे कि इतने कम बेनेफिट्स से लैस इतने महंगे प्लान को आखिर कौन लेना चाहेगा? भले ही यह प्लान काफी महंगा हो, लेकिन इसके बेनेफिट्स जान आपको महसूस होगा कि यह बहुत काम का प्लान है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 अगस्त 2021 12:13 IST
ख़ास बातें
  • यह Jio का सबसे महंगा रीचार्ज प्लान है
  • इस रीचार्ज प्लान की वैधता 30 दिन तक की है
  • प्लान में फ्री इनकमिंग कॉलिंग प्राप्त होती है
अक्सर हम अपने लेख के माध्यम से ग्राहकों को कम से कम कीमत में मिलने वाले ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स वाले प्लान्स की जानकारी देते हैं, लेकिन आज हम आपको Jio के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बेनेफिट के साथ कीमत जानकार आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, Jio के इस प्लान में ग्राहकों को महज 5GB डाटा प्राप्त होता है, जिसकी वैधता केवल 30 दिन तक की ही है। लेकिन इस प्लान की कीमत 5,751 रुपये है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने कम बेनेफिट्स से लैस इतने महंगे प्लान को आखिर कौन लेना चाहेगा? भले ही यह प्लान काफी महंगा हो, लेकिन आपको इसकी उपयोगिताओं को जानकर महसूस होगा कि यह एक बेहद ही काम का प्लान है जिसकी जरूरत हर किसी को कभी न कभी पड़ सकती है खासतौर पर बिजनेसमैन और टेवलर्स को जो अक्सर भारत से बाहर देशों में ट्रेवल करते हैं।

अब-तक तो आप समझ ही गए होंगे, कि यह एक इंटरनेशनल रोमिंग प्लान है, जो कि आपको भारत से बाहर जाने पर काम आने वाला है। जी हां, यदि आप इंटरनेशन प्लान करते रहते हैं या फिर जल्द ही कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Jio के इस प्लान के बारे में जरूर जान लें हो सकता है कि आगे चलकर यह प्लान ही आपको भारत में रह रहे करीबियों से जोड़ कर रखे।
Advertisement

Jio के 5,751 रुपये के इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की बात करें, तो इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन तक की वैधता के साथ इनकमिंग कॉल्स फ्री प्राप्त होती है। इसके अलावा इसमें भारत या फिर लोकल आउटगोइंग कॉल के लिए 1500 मिनिट्स मिलते है। साथ ही प्लान में 5GB हाई-स्पीड डाटा बेनेफिट भी है, जो कि 30 दिन तक उपलब्ध होगा। यही नहीं प्लान के तहत ग्राहकों को 1500 फ्री SMS भी मिलते हैं।

यह जियो का सबसे महंगा प्लान है, जो कि भले ही कम लेकिन उपयोगी बेनेफिट्स के साथ आता है। बता दें, यदि आप भारत से बाहर अपने जियो नंबर को ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग एक्टिवेट करानी होगी, जिसे आप माई जियो ऐप या फिर कस्टमर केयर सर्विस के जरिए एक्टिवेट करा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Rs 5, 751 International roaming recharge plan, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.