Happy New Year Offer: Jio के 2,545 रुपये के प्लान में मिलेगी 29 दिन की Extra वैलिडिटी

Jio के 2,545 रुपये का प्लान आमतौर पर 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन Happy New Year ऑफर के तहत कंपनी इस प्लान पर आपको 29 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 2,545 रुपये के प्लान में डेली मिलेंगे 100 फ्री SMS
  • बिना ऑफर के इस प्लान में मिलती है 336 दिन की वैलिडिटी
  • यह ऑफर जियो की वेबसाइट और माई-जियो ऐप पर उपलब्ध है
Jio के 2,545 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत लिमिटेड-पीरियड Happy New Year ऑफर पेश किया गया है। जियो का यह सालाना प्रीपेड रीचार्ज प्लान आमतौर पर 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत कंपनी इस प्लान पर आपको 29 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान कर रही है। इसका मतलब यह है कि आपको अब 2,545 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत पूर 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी प्राप्त होगी। लेकिन जैसे कि हमने बताया यह ऑफर केवल सीमित समय तक के लिए ही पेश किया गया है, जो कि केवल नए साल तक की उपलब्ध होगा। इस ऑफर का फायदा मौजूदा व नए दोनों ग्राहक ले सकते हैं। बता दें, यह प्लान डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध कराता है।

Jio के 2,545 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस, डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा प्राप्त होती है, जिसकी वैलिडिटी 336 दिन की है। TelecomTalk द्वारा की गई जानकारी के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी जियो ने अब इस प्लान पर एक्स्ट्रा 29 दिन तक की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। इस नए ऑफर के बाद प्लान की वैलिडिटी बढ़कर 365 दिन तक की हो जाती है। यह ऑफर जियो की वेबसाइट और माई-जियो ऐप पर उपलब्ध है।

उपरोक्त बेनेफिट्स के साथ-साथ Jio का 2,545 रुपये का प्रीपेड ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud तक का सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

गौरतलब है कि 2,545 रुपये के प्लान पर मिल रहा यह ऑफर फिलहाल सीमित समय तक के लिए ही उपलब्ध है, जो कि 2 जनवरी 2022 को खत्म हो जाएगा। एक्स्ट्रा वैलिडिटी इस प्लान को जियो का बेस्ट सालाना रीचार्ज प्लान बनाती है।
Advertisement

बता दें, इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपना सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान पेश किया था। इस प्लान की कीमत 1 रुपये है, जिसमें 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 10MB डाटा प्राप्त होता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.