Jio यूज़र्स के लिए खुशखबरी : अब इन 3 प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर मिलेगा 20% का कैशबैक

जिन रीचार्ज प्लान पर कैशबैक ऑफर दिया गया है, वो हैं 249 रुपये वाला प्लान, 555 रुपये वाला प्लान और 599 रुपये वाला प्लान। Jio का कहना है कि कैशबैक को ग्राहक के यूज़र अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा, ताकि वह अगले रीचार्ज में उसका फायदा उठा सकें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 249 रुपये वाले प्लान में मिलती है 28 दिन की वैधता
  • जियो के 555 व 599 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैधता मिलती है
  • जियो ऐप या फिर वेबसाइट के माध्यम से मिलेगा कैशबैक ऑफर

यह ऑफर फेस्टिव सीज़न से पहले पेश किया गया है

Reliance Jio ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक ऑफर पेश किया है। हालांकि, यह ऑफर तभी वैध होगा जब ग्राहक MyJio app या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रीचार्ज एक्टिवेट कराएंगे। जिन रीचार्ज प्लान पर कैशबैक ऑफर दिया गया है, वो हैं 249 रुपये वाला प्लान, 555 रुपये वाला प्लान और 599 रुपये वाला प्लान। Jio का कहना है कि कैशबैक को ग्राहक के यूज़र अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा, ताकि वह अगले रीचार्ज में उसका फायदा उठा सकें। यह ऑफर फेस्टिव सीज़न से पहले पेश किया गया है। आपको बता दें, कैशबैक ऑफर वाले रीचार्ज प्लान 84 दिन तक की वैधता के साथ आते हैं।

Jio ने वेबसाइट को अपडेट करते हुए अपने कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान के लिए नया 20 प्रतिशत कैशबैक सेक्शन पेश किया है। इस सेक्शन में तीन रीचार्ज शामिल हैं, जो हैं 249 रुपये वाला प्लान, 555 रुपये वाला प्लान और 599 रुपये वाला प्लान। 249 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यहग 28 दिन तक की वैधता के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी प्रतिदिन डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
Advertisement

555 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इस प्लान में 84 दिन तक की वैधता मिलती है। इसके अलावा, पैक में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है। 599 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो इसमें भी आपको 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस प्लान के बेनेफिट 555 रुपये वाले प्लान के समान है, बस 599 रुपये वाले प्लान में 1.5GB की जगह 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। इन प्लान में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud subscriptions आदि भी शामिल है।

बताया गया है कि 20 प्रतिशत कैशबैक यूज़र के अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। कैशबैक प्राप्त करने के लिए जियो सब्सक्राइबर्स को MyJio app या फिर Jio.com साइट पर जाना होगा। हाल ही में टेलीकॉम कंपनी ने 1 साल तक के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन से लैस नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान को पेश किया था। इन प्लान की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है, जिसमें डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मिलता है। यह प्लान 28 दिन तक की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा, सीरीज़ का सबसे प्रीमियम प्लान 2,599 रुपये का है, जिसमें 365 दिन तक रोज़ 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस बेनेफिट मिलते हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.