56 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ इस Jio प्लान में है म्यूजिक, मूवी और बहुत कुछ! जानें कीमत

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 09:17 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है
  • 56 दिनों में आपको कुल 112GB इंटरनेट डेटा मिलता है।
  • इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

इस प्लान के तहत 56 दिनों में आपको कुल 112GB इंटरनेट डेटा मिलता है।

Jio टेलीकॉम अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के बलबूते भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के रूप में मौजूद है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान लेकर आती है। Jio के मल्टी बेनिफिट्स वाले प्रीपेड प्लान्स 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको Airte, Vi जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में बड़ा इंटरनेट बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ कई तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसलिए आप इस प्लान की कीमत से लेकर नियम और शर्तों के बारे में सब कुछ विस्तार से जान लें। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

रिलायंस जियो Rs 533 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs 533 Prepaid Plan): यह प्लान 533 रुपये में आता है जिसमें आपको 56 दिनों की, यानि कि लगभग 2 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 2 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि 56 दिनों में आपको कुल 112GB इंटरनेट डेटा मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है, जिसका अर्थ है कि इंटरनेट स्पीड भले ही कम हो जाएगी लेकिन इंटरनेट चलता रहेगा। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

जियो के किफायती प्रीपेड प्लान में एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 56 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप OTT पर मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 56 दिनों तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.