Jio Postpaid Plus प्लान्स के लिए देना होगा 1800 रुपये तक का सिक्योरिटी डिपॉज़िट

Jio Postpaid Plus में यूज़र्स को Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी एक्सेस दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Jio Postpaid Plus में मौजूद है पांच प्लान्स
  • सिक्योरिटी डिपॉज़िट की रकम 500 रुपये से शुरू होती है
  • जियो पोस्टपेड प्लस में सबसे महंगा प्लान 1,499 रुपये का है

Jio Postpaid Plus प्लान में मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस व डेटा सुविधा

Jio ने हाल ही में अपने नए पांच Jio Postpaid Plus प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें सब्सक्राइबर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, डेटा रोलओवर और इंटरनेशनल कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे। वहीं, इसमें फैमली ओड-ऑन सिम की भी सुविधा मौजूद है। हालांकि, TRAI वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेज़ से खुलासा हुआ है जिन ग्राहकों को यह प्लान सब्सक्राइब करना है, उन्हें इसके लिए 18,00 रुपये तक का सिक्योरिटी डिपॉज़िट अदा करना होगा। डिटेल्स में सामने आया है कि पोस्टपेड प्लस प्लान के लिए ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉज़िट की रकम अदा करनी होगी, जिसकी राशि 5,00 रुपये से शुरू होकर 1800 रुपये तक जाती है।
 

Jio Postpaid plans security deposit

Jio ने पिछले महीने पांच पोस्टपेड प्लस प्लान को लॉन्च किया था, चुनिंदा जियो पोस्टपेड प्लान में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधाएं मौजूद हैं। TRAI  वेबसाइट पर मौजूद नई रेगुलेट्री फाइलिंग के द्वारा खुलासा हुआ है कि जियो पोस्टपेड प्लस के हर मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान पर ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉज़िट देना होगा। हालांकि, सिक्योरिटी डिपॉज़िट की रकम का खुलासा जियो वेबसाइट पर नहीं किया गया है, लेकिन रेगुलेट्री फाइलिंग के जरिए यह रकम सामने आ चुकी हैं।

जियो पोस्टपेड प्लस प्लान की शुरुआत 399 रुपये के प्लान से होती है, जिसके लिए ग्राहकों को 500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा करना होगा। वहीं, 599 रुपये के प्लान के लिए यह राशि 750 रुपये तय की गई है। 799 रुपये के प्लान के लिए 1000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉज़िट देना होगा। 999 रुपये के प्लान के लिए यह राशि 1200 रुपये की है, जबकि 1,499 रुपये के प्लान के लिए ग्राहकों को 1800 रुपये तक का सिक्योरिटी डिपॉज़िट देना होगा।
 

Jio Postpaid Plus plans

जियो पोस्टपेड प्लस की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है और यह 1,499 रुपये तक जाती है। ये सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar VIP  के रूप में तीन कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 399 रुपये वाले प्लान में 75 जीबी डेटा मिलेगा और डेटा रोलओवर की सुविधा 200 जीबी तक होगी। 599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 100 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। 200 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा होगी। इसके अलावा फैमिली प्लान के साथ एक अतिरिक्त सिम कार्ड मिलेगा। 799 रुपये में 150 जीबी डेटा, 200 जीबी डेटा रोलओवर और फैमिली प्लान के साथ 2 अतिरिक्त सिम कार्ड मिलेगा। 999 रुपये वाले प्लान में 200 जीबी डेटा, 500 जीबी डेटा रोलओवर और फैमिली प्लान के साथ तीन अतिरिक्त सिम कार्ड मिलताहै। सबसे महंगा प्लान 1,499 रुपये का है। इसमें 300 जीबी डेटा, 500 जीबी डेटा रोलओवर, यूएस व यूएई में अनलिमिटेड डेटा व वॉयस कॉल मिलेगा।
Advertisement

यूज़र्स चाहें तो जियो पोस्टपेड प्लस की सुविधा को अपने परिवार के सदस्य के लिए भी मुहैया करा सकते हैं, लेकिन यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा प्लान में उपलब्ध है वो भी 250 रुपये के शुल्क के साथ। फैमिली मेंबर्स की संख्या भी प्लान पर निर्भर करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.