Jio के पुराने प्रीपेड प्लान से ऐसे करा सकते हैं रीचार्ज

Jio का पुराना प्लान पाने के लिए आपको अपने जियो अकाउंट पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए Jio.Com पर जाना होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2019 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने करीब दो हफ्ते पहले नए ‘All-in-One' प्रीपेड प्लान पेश किए थे
  • यह सुविधा ट्राई के टैरिफ प्रोटेक्शन कंपलायंस के कारण संभव है
  • कम से कम 6 महीने के लिए पुराने टैरिफ प्लान को उपलब्ध रखना होता है

Reliance Jio ने अभी कुछ दिन पहले ही नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए

रिलायंस जियो ने भले ही अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर दिए हैं। लेकिन जियो के पुराने प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने का एक तरीका है। जिन Reliance Jio ग्राहकों के पास एक्टिव प्लान नहीं है, वे जियो के पुराने प्रीपेड पैक के रीचार्ज करा सकते हैं। याद रहे कि Jio ने करीब दो हफ्ते पहले नए ‘All-in-One' प्रीपेड प्लान पेश किए थे। टेलीकॉम कंपनी का दावा था कि नए प्लान 300 प्रतिशत अतिरिक्त फायदे के साथ आते हैं, लेकिन कीमत 40 फीसद ज्यादा हो गई थी। हालांकि, ग्राहक अपने जियो कनेक्शन के ज़रिए टैरिफ प्रोटेक्शन फीचर का फायदा उठा कर पुराने प्लान से रीचार्ज करा सकते हैं।

Jio का पुराना प्लान पाने के लिए आपको अपने जियो अकाउंट पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए Jio.Com पर जाना होगा। एक बार लॉग इन करने के बाद आपके जियो नंबर वाले टेक्स्ट बॉक्स के बगल में नज़र आ रहे सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद वेबसाइट पर दायीं तरफ टैरिफ प्रोटेक्शन विकल्प आएगा। इस विकल्प पर क्लिक करके पुराना प्रीपेड प्लान की लिस्ट आ जाएगी। यहां से आप अपनी पसंद के प्लान को चुनकर बाय बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि टैरिफ प्रोटेक्शन विकल्प सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जिनके जियो नंबर पर एक्टिव प्लान नहीं उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आपके नंबर पर कोई भी प्लान एक्टिव है तो आपको पुराना प्लान चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा। इस वजह से ही हम वैरिफाई नहीं कर पाए कि पुराना प्लान उपलब्ध है या नहीं।

यह सुविधा ट्राई के टैरिफ प्रोटेक्शन कंपलायंस के कारण संभव है। इसके तहत, टेलीकॉम कंपनी को कम से कम 6 महीने के लिए टैरिफ प्लान को उपलब्ध रखना है। बाकी टेलीकॉम कंपनियां भी ट्राई के टैरिफ प्रोटेक्शन जरूरतों का पालन करती हैं, लेकिन उनके प्लान को एक्सेस कर पाना जियो के इतना आसान नहीं है।
Advertisement

टैरिफ प्रोटेक्शन विकल्प के बारे में सबसे पहले जानकारी DreamDTH फोरम पर एक फोरम मेंबर द्वारा दी गई। Gadgets 360 को जियो डॉट कॉम पर यह सुविधा दिखी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio tariffs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.