Jio के इस प्लान में आपको 196 दिनों तक डेली मिलेगा 5GB डाटा, जानें कीमत

Jio Link के इस प्लान की वैधता की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को 168 दिन की वैधता के साथ 28 दिन की अतिरिक्त वैधता फ्री मिलती है। यानी कि कुल मिलाकर यह प्लान 196 दिन की वैधता के साथ आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 मई 2021 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Jio Link एक 4G मॉडम है
  • इस रीचार्ज में आपको 1076GB डाटा का फायदा मिलने वाला है
  • प्लान की वैधता कुल मिलाकर 196 दिन की है
Jio अपने प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान के तहत यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग व डाटा बेनेफिट्स जैसे लाभ प्रदान करती है। लेकिन इससे अतिरिक्त कंपनी की एक और सर्विस है, जिसके तहत आपको लम्बी अविधि के साथ ढ़ेर सारा डाटा बेनेफिट प्राप्त होता है। यह है Jio Link सर्विस, जो कि एक 4G मॉडम है। यदि आपके पास जियो लिंक मॉडल मौजूद है, तो हम आपके लिए जियो के एक बेहतरीन प्लान की जानकारी आज देने जा रहे हैं। जियो लिंक मॉडल के इस प्लान को लेने के बाद आपको आधे साल तक दूसरा डाटा प्लान लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, इसके अलावा इसमें आपको डेली बेसिस पर इस्तेमाल के लिए खूब सारा डाटा भी उपलब्ध कराया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये प्लान और किन बेनेफिट्स से है ये लैस।

JioLink के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 4,199 रुपये है। भले ही प्लान की कीमत ज्यादा हो, लेकिन इसके बेनेफिट्स प्लान को पैसा वसूल बनाते हैं। दरअसल, इस प्लान के एक्टिवेशन के बाद आप रोज़ाना 1.5GB नहीं... 2GB नहीं... बल्कि एक साथ 5GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है। अन्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह इसमें आपकी डेटा लीमिट केवल 2GB तक ही सीमित नहीं रहती। लेकिन डाटा लाभ केवल यहीं तक सीमित नहीं है... बल्कि जियोलिंक रीचार्ज में आपको डेली 5 जीबी डेटा इस्तेमाल के साथ-साथ कुल मिलाकर 96GB डाटा अतिरिक्त इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाएगा।

यानी कुल मिलाकर जियो इस रीचार्ज में आपको 1076GB डाटा का फायदा मिलने वाला है। हालांकि, इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएमएस जैसे बेनेफिट्स प्राप्त नहीं होंगे। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जिनको डेली बेसिस पर ढ़ेर सारे डाटा की अवश्यकता होती है। लॉकडाउन के इस वक्त में वर्क फ्रॉम होम कर रहे, लोगों के लिए यह प्लान फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

बात यदि इस प्लान की वैधता की करें, तो इसमें ग्राहकों को 168 दिन की वैधता के साथ 28 दिन की अतिरिक्त वैधता फ्री मिलती है। यानी कि कुल मिलाकर यह प्लान 196 दिन की वैधता के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.