30 दिनों तक 25GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री ऐप्स सब्सक्रिप्शन देता है Jio का यह सस्ता रीचार्ज प्लान!

JioTV के माध्यम से आप 30 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 10:09 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको किफायती दाम में बंडल डेटा मिलता है।
  • यह प्रीपेड प्लान 355 रुपये में आता है।
  • Jio, Airtel के प्लान अब काफी महंगे हो गए हैं।

Jio समेत Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर ने भी हाल ही में अपने रीचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी कर दी है।

टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने रीचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी कर दी है। Jio, Airtel के रीचार्ज प्लान अब काफी महंगे हो गए हैं जिससे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। हालांकि कुछ प्लान्स अभी भी ऐसे हैं जो महंगाई की इस मार में फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। हम आपको ऐसे ही एक किफायती प्लान के बारे में जानकारी यहां दे रहे हैं। 

आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कम कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी देता है। इस प्लान में आपको किफायती दाम में बंडल डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटिड कॉलिंग और कई उपयोगी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी! इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होने वाला है जो मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आइए इस प्लान की पूरी डिटेल्स आपको बताते हैं। 

जियो के सस्ते रीचार्ज प्लान (Jio cheapest recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 355 रुपये में आता है। प्लान को आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक्टिवेट करवा सकते हैं या फिर मोबाइल ऐप्स और वॉलेट्स के जरिए भी इसे एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की खास बात है कि इसमें यूजर को 25GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इस डेटा को आप अपनी सहूलियत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। बंडल कोटा खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड पर चलता रहता है और आपको 24x7 इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। 

यह जियो का अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। जिसके साथ दिल खोलकर आप अपने करीबियों से बातें कर सकते हैं। यह प्लान रोज 100SMS भी फ्री देता है। प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर यूजर को JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 
Advertisement

JioTV के माध्यम से आप 30 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 30 दिनों तक वैध रहेगा। JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.