365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free AI, JioHotstar के साथ बेस्ट Jio प्लान

प्लान की वैधता के दौरान कंपनी इसके साथ 912.5GB डेटा देती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 08:07 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है
  • प्लान की वैधता के दौरान कंपनी इसके साथ 912.5GB डेटा देती है
  • साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स में कंपनी लम्बी वैधता के साथ कुछ धांसू प्लान पेश करती है।

Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स में कंपनी लम्बी वैधता के साथ कुछ धांसू प्लान पेश करती है। इनमें 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाले प्लान सबसे पॉपुलर हैं जो धांसू बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपके लिए जियो का 365 दिनों की वैधता वाला अपडेटेड प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है और साथ में कई और बेनिफिट्स भी यह आपके लिए लेकर आता है। इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं।

Jio के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में कंपनी 3599 रुपये का एक धांसू प्लान पेश करती है। इससे रीचार्ज करवाने के बाद आप सालभर रिचार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे। इस प्लान में आपको डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। यानी प्लान की वैधता के दौरान कंपनी इसके साथ 912.5GB डेटा देती है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट कनेक्शन चलता रहता है लेकिन स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। प्लान में यूजर को रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देता है। कंपनी इसके साथ JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन दे रही है। साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट से इसे एक्टिवेट करवाया जा सकता है। 

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत किफायती साबित हो सकता है जो एक लम्बी वैधता वाले प्लान के साथ इंटरनेट, AI और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पाना चाहते हैं। कंपनी की यह वार्षिक रीचार्ज प्लान इसके सबसे पॉपुलर प्लान्स में शामिल है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.