Reliance Jio के इस प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव, जानें

Jio Prepaid Plans: Reliance Jio ने हाल ही में अपने एक प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है। रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 नवंबर 2019 21:12 IST
ख़ास बातें
  • Jio 149 Prepaid Plan अब जुड़ा Jio All In One Plans में
  • Jio All In One Plans के अंतर्गत आते हैं चार Jio Prepaid Plans
  • 149 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल

Reliance Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव, जानें

Jio 149 Prepaid Plan: रिलायंस जियो ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स को जोड़ने के लिए प्लान को संशोधित किया है। 149 रुपये वाले Jio Prepaid Plan की वैधता को 28 दिनों से कम करके अब 24 दिन कर दिया गया है। इस प्लान के साथ अब जियो (Jio) यूज़र्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट्स मिलेंगे। Reliance Jio ने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को ऑल-इन-वन सेक्शन में मूव कर दिया है।

संशोधित किए गए 149 रुपये वाले Reliance Jio Prepaid Plan के साथ अब यूज़र को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 300 मिनट्स, प्रतिदिन 100 एसएमएस, प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, इस प्लान की वैधता को कम कर दिया गया है। इसके अलावा यूज़र्स को Jio Apps का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 

रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ही अपने यूज़र्स से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लेना शुरू किया है। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव को स्पॉट किया है। Jio All In One Plans के अंतर्गत 222 रुपये, 333 रुपये, 444 रुपये और 555 रुपये वाले Jio Prepaid Plan भी आते हैं।  

Jio के 222 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाएंगे। बता दें कि इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Advertisement

वहीं, 555 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान में 3000 नॉन-जियो मिनट्स, 2 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। Jio यूज़र्स को इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.