84 दिनों की वैधता के साथ Jio के इस प्लान में है अनलिमिटिड कॉलिंग और 6GB डेटा! जानें कीमत

जियो के 395 रुपये के प्लान के साथ मिले 6 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा को आप 84 दिनों के अंदर कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में ग्राहक को 1000 एसएमएस दिए जाते हैं।
  • 6 जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी 64kbps की स्पीड से मिलेगा इंटरनेट।
  • जियो का यह प्लान लगभग तीन महीने की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान है।
Reliance Jio के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Reliance Jio Best Recharge Plans) की बात करें तो कंपनी कई सारे वैल्यू फॉर मनी प्लान पेश करती है। लेकिन टैरिफ में इजाफा होने के बाद अब ग्राहकों की जेब पर प्रति माह अधिक बोझ पड़ने लगा है। ऐसे में ग्राहक ऐसे प्लान की चाह रखते हैं जिसमें कम कीमत में अधिक लाभ मिले। हम आपको आज रिलायंस जियो के ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जो आपको कम कीमत में लगभग 3 महीने तक रिचार्ज से मुक्ति देता है और इसके साथ अनलिमिटिड कॉलिंग के अलावा डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान की कीमत 400 रुपये से भी कम है और इसके साथ कंपनी कॉम्पलिमेंट्री बेनिफिट्स भी देती है। 

Reliance Jio Rs 395 Plan: जियो अपने ग्राहकों के लिए 395 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ग्राहकों को डेटा बेनिफिट भी मिलता है। इस प्लान की खास बात इसकी वैधता है। जिया का 395 रुपये का प्लान (Jio Rs 395 Plan) आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है। यानि कि 400 रुपये से भी कम कीमत में आपको लगभग 3 महीने की वैधता मिलती है और हर महीने के रिचार्ज से मुक्ति मिलती है। इस प्लान के साथ ग्राहक को 6GB का हाई स्पीड इंटरनेट बेनिफिट भी मिलता है जो प्लान की वैधता के समय तक एक्टिव रहता है।

जियो के 395 रुपये के प्लान के साथ मिले 6 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा को आप 84 दिनों के अंदर कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि 6 जीबी डेटा के इस्तेमाल के बाद आप इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे तो ऐसा नहीं है। 6 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा खत्म होने के बाद भी 64kbps की स्पीड से इंटरनेट इस प्लान की वैधता तक जारी रहता है। इसके अलावा जियो का यह प्लान SMS बेनिफिट भी देता है। इस प्लान में ग्राहकों को 1000 एसएमएस दिए जाते हैं जिनकी वैधता 84 दिनों तक रहती है। 

प्लान के एडिशनल बेनिफिट्स में आपको Jio TV, Jio Cinema, Jio Security, Jio Cloud जैसी एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जिनके माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन पर मनोरंजन का लुत्फ भी ले सकते हैं। यह प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में लम्बी वैलिडिटी के बेनिफिट चाहते हैं। जियो का यह प्लान लगभग तीन महीने की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.