IPL 2019: BSNL के दो नए प्लान लॉन्च, जानें खासियतें

BSNL Prepaid Recharge Plans: बीएसएनएल (BSNL) ने दो नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 15:52 IST
ख़ास बातें
  • 28 दिनों की वैधता के साथ आता है BSNL का 199 रुपये वाला प्लान
  • बीएसएनएल के 499 रुपये वाले प्लान की वैधता है 90 दिन
  • प्रीमियम कॉलर ट्यून सपोर्ट के साथ आते हैं नए BSNL प्लान

IPL 2019: BSNL के दो नए प्लान लॉन्च, जानें खासियतें

बीएसएनएल (BSNL) ने दो नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के इन प्लान की कीमत क्रमश: 199 रुपये और 499 रुपये है। बीएसएनएल (BSNL) के दोनों ही प्रीपेड रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि BSNL का 199 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता तो वहीं 499 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। BSNL के नए रीचार्ज प्लान प्रीमियम कॉलर ट्यून सपोर्ट के साथ आते हैं। इसकी मदद से मैच के दौरान बीएसएनएल यूज़र्स के नंबर पर कॉल करने कॉलर्स को क्रिकेट स्कोर सुनाई देगा।

बीएसएनएल (BSNL) ने ट्वीट के जरिए IPL 2019 प्लान की घोषणा की है। बीएसएनएल ने 199 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान उतारा है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, कंपनी के 499 रुपये वाले प्लान में भी समान बेनिफिट दिए जा रहे हैं लेकिन यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।

बीएसएनएल (BSNL) का 199 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान उत्तरी राज्यों में 201 रुपये में उपलब्ध है। यूज़र्स को एसएमएस अलर्ट के जरिए क्रिकेट स्कोर भी मिलेंगे। इसके अलावा आईपीएल (IPL) केंद्रित इन BSNL रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड फ्री सॉन्ग को कॉलर ट्यून के लिए सेट करने का भी विकल्प है, इसके लिए आपको 56700 पर कॉल करना होगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एयरटेल (Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन (Vodafone) से मुकाबले के लिए फरवरी 2019 में अपने 666 रुपये और 349 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.