Idea की वीओएलटीई सेवा अब 'हर जगह', मुफ्त पा सकते हैं 30 जीबी डेटा

Idea सेल्युलर ने भारत में मंगलवार को अपनी 4जी वीओएलटीई सेवा को और 5 सर्कल में लागू कर दिया है...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 जून 2018 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Idea सेल्युलर ने भारत में सभी सर्कल में दिया 4जी वीओएलटीई
  • कुछ नए सर्कल में विस्तार के बाद देशभर के 4जी सर्कल में आइडिया का विस्तार
  • आइडिया अपने सब्सक्राइबर को 30 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है

Idea

Idea सेल्युलर ने भारत में मंगलवार को अपनी 4जी वीओएलटीई सेवा को और 5 सर्कल में लागू कर दिया है। और इन सर्कल में वीओएलटीई कवरेज के बाद कंपनी का कहना है कि उसने अपने सभी 4जी सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा पहुंचा दी है। कुल 20 सर्कल के साथ आइडिया ने देशभर में 4जी सेवा का विस्तार कर दिया है। जिन नए सर्कल में वीओएलटीई सेवाएं गई हैं, उनमें है - हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, असम, नॉर्थ ईस्ट और जम्मूद कश्मीर हैं। पहले की तरह आइडिया अपने सब्सक्राइबर को 30 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है।

पहले इंस्टालमेंट में 10 जीबी डेटा एलॉट किया जाएगा, जो यूज़र को पहले वीओएलटीई कॉल पर मिलेगा। दूसरी 10 जीबी की इंस्टालमेंट फीडबैक देने पर मिलेगी। आखिर में 10 जीबी डेटा 8 हफ्ते इस्तेमाल करने के बाद प्रतिक्रिया देने पर मिलेगा।

ज्ञात हो, 4जी वीओएलटीई तकनीक के साथ अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत कर रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियों को मात दी थी। जवाब में सालभर बाद एयरटेल ने अपनी 4जी वीओएलटीई सेवाओं की शुरुआत मुंबई से की। इसी साल जनवरी से वोडाफोन ने भी अपने सुपरनेट 4जी ग्राहकों को वॉयस ओवर एलटीई सेवा का लाभ देना शुरू किया था। आइडिया, वीओएलटीई सेवा उपलब्ध कराने वाली भारत की चौथी कंपनी होगी।

आइडिया यूज़र को वीओएलटीई सेवाओं के लिए अपनी स्मार्टफोन कंपनी पर निर्भर होना होगा। इस फीचर के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में वीओएलटीई के लिए सपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके बाद ही एचडी वॉयस कॉल का मज़ा लिया जा सकेगा।

वीओएलटीई सेवा के पहले चरण की बात करें तो आइडिया ने इसे महाराष्ट्र व गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी कर दिया था। आइडिया यूज़र को वीओएलटीई सेवाओं के लिए अपनी स्मार्टफोन कंपनी पर निर्भर होना होगा। इस फीचर के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में वीओएलटीई के लिए सपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके बाद ही एचडी वॉयस कॉल का मज़ा लिया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea, VoLTE, 4G, 4G VoLTE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.