Excitel का मॉनसून ऑफर, 200 Mbps प्लान Rs 600 रुपये से कम कीमत में! जानें पूरी डील

Excitel Monsoon Special डील फिलहाल दिल्ली, बैंगलोर और हैदराबाद के यूजर्स के लिए है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 14:54 IST
ख़ास बातें
  • डील फिलहाल दिल्ली, बैंगलोर और हैदराबाद के यूजर्स के लिए है
  • तीन महीने की फीस 1,695 रुपये (टैक्स एक्स्ट्रा) है
  • इस प्लान में कोई भी एंटरटेनमेंट बंडल नहीं मिलेगा

Excitel के इस 200 Mbps प्लान के साथ यूजर्स को फुल स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा

Photo Credit: Unsplash/ Frederik Lipfert

भारत के लोकप्रिय होम इंटरनेट ब्रांड्स में शामिल Excitel ने एक स्पेशल Monsoon Offer लॉन्च कर दिया है। अब दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में रहने वाले यूजर्स 200 Mbps की तगड़ी इंटरनेट स्पीड सिर्फ 1,695 रुपये (टैक्स अलग) में पूरे 3 महीने तक एंजॉय कर सकते हैं। यानी अब ऑनलाइन वर्ड गेम हो या हेवी डाउनलोडिंग, बड़ी-बड़ी फाइल्स ट्रांसफर करनी हो या फिर ऑफिस का सारा काम, सबकुछ बिना किसी स्पीड ड्रॉप के एकदम स्मूथ चल सकता है। Excitel का कहना है कि यह ऑफर अभी सिर्फ नए कनेक्शन्स के लिए है और इसमें Free-to-use ONU (ऑप्टिकल नेटवर्क यूनिट) भी दिया जा रहा है, यानि इंस्टॉलेशन से लेकर मॉडेम तक कोई झंझट नहीं।

Excitel ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Monsoon Special डील फिलहाल दिल्ली, बैंगलोर और हैदराबाद के यूजर्स के लिए है। 200 Mbps की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी वाले इस प्लान की तीन महीने की फीस 1,695 रुपये (टैक्स एक्स्ट्रा) है, जिससे महीने का औसत खर्च बहुत ही किफायती हो जाता है। अगर आप OTT सब्सक्रिप्शन या केबल चैनल्स ढूंढ रहे थे तो बता दें कि इस प्लान में कोई भी एंटरटेनमेंट बंडल नहीं मिलेगा, सिर्फ हाई-स्पीड नेट और वो भी FUP लिमिट के साथ।

Excitel के इस 200 Mbps प्लान के साथ यूजर्स को फुल स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि ONU डिवाइस मुफ्त में दिया जाएगा, बस इंस्टालेशन टाइम पर 2,000 रुपये का रिफंडेबल सिक्यॉरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। अगर आप हैवी डाउनलोडिंग या मल्टीपल डिवाइसेज पर एक साथ नेट इस्तेमाल करने के शौकीन हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फिट हो सकता है।

कंपनी के आधिकारिक प्लान्स में 3, 6, 9 और 12 महीने की कई वैलिडिटी में 100 Mbps से लेकर 400 Mbps तक के ऑप्शन मिलते हैं। उदाहरण के लिए, इसी स्पीड (200 Mbps) का दूसरा तीन महीने वाला प्लान 1,776 रुपये + टैक्स में आता है और 300 Mbps व 400 Mbps के लिए कीमतें और बढ़ जाती हैं। पुराने Monsoon Offers में OTT बंडल (जैसे फ्री 9 महीने के लिए 16 OTT प्लेटफॉर्म्स) और इंस्टॉलेशन फ्री जैसी डील्स भी मिल चुकी हैं, लेकिन वे आमतौर पर सीमित समय के लिए ही थीं।

इस Excitel Monsoon Special प्लान की कीमत कितनी है?

इस प्लान की कीमत 1,695 रुपये + टैक्स है, जो 3 महीने के लिए है।

यह ऑफर किन शहरों में उपलब्ध है?

यह ऑफर दिल्ली, बैंगलोर और हैदराबाद में ही उपलब्ध है।

क्या इस प्लान में डेटा लिमिट है?

इसमें FUP लिमिट के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है और 200 Mbps की स्पीड मिलेगी।

क्या इस प्लान में OTT या कोई सब्सक्रिप्शन शामिल है?

नहीं, इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।

क्या नए कनेक्शन्स के लिए ही यह ऑफर है?

जी हां, यह ऑफर केवल नए कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए है।

क्या इस प्लान में डिवाइस या मॉडेम मुफ्त में मिलता है?

इस प्लान में Free-to-use ONU यानी मॉडेम फ्री दिया जाता है।

क्या इंस्टॉलेशन चार्ज लगेगा?

इंस्टॉलेशन चार्ज के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है, आम तौर पर नया कनेक्शन सेटअप के लिए अलग चार्ज हो सकता है।

प्लान की वैधता कितनी है?

यह प्लान 3 महीने के लिए वैध है।

इस प्लान को कैसे बुक करें?

आप Excitel की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी एजेंट से इस ऑफर के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: excitel, Excitel Broadband Plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.