अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ

Excitel कम दामों में काफी ज्यादा फायदों के साथ ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करता है, जिसकी टक्कर बाजार में मौजूदा जियो और एयरटेल के प्लान के साथ होती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 08:12 IST
ख़ास बातें
  • Excitel के 300Mbps वाला प्लान की कीमत 799 रुपये प्रति माह है।
  • Jio के 300Mbps वाले प्लान की कीमत प्रति माह 1499 रुपय है।
  • Airtel के 300Mbps वाले प्लान की कीमत 1599 रुपये प्रति माह है।

Photo Credit: Unsplash/Jakub Żerdzicki

घर के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। Excitel कम दामों में काफी ज्यादा फायदों के साथ ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करता है, जिसकी टक्कर बाजार में मौजूदा जियो और अन्य कंपनियों के प्लान के साथ होती है। आज Excitel से लेकर Jio और Airtel के समान स्पीड वाले प्रीपेड प्लान के बीच तुलना कर रहे हैं। आइए Excitel, Jio और Airtel के 300Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Excitel का 300Mbps वाला प्लान
Excitel का 300Mbps वाला प्लान कई महीनों के हिसाब से अलग-अलग कीमतों में आता है। अगर आप 3 महीने के लिए प्लान खरीदतें हैं तो आपको 799 रुपये प्रति माह के हिसाब से खर्च करना होगा, वहीं 6 महीने के लिए प्लान खरीदने पर 649 रुपये प्रति माह खर्च करना पड़ेगा, जबकि 12 यानी कि 1 साल के लिए खरीदने पर 549 रुपये प्रति माह का खर्च आएगा। हालांकि, इन कीमतों में टैक्स अलग से जुड़ेगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। यह वाई-फाई + ओटीटी प्लान है, जिसमें हर महीने 300Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। ओटीटी के फायदों की बात करें तो जियोहॉस्टार और सोनी लिव से लेकर 15 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं 250+ लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है।

Jio का 300Mbps वाला प्लान
Jio के 300Mbps वाले प्लान की कीमत 3 महीने के हिसाब से प्रति माह 1499 रुपये बैठती है।  हालांकि, इन कीमतों में टैक्स अलग से जुड़ेगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। यह प्लान नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम लाइट, यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव,जी5, सन NXT, होइचोइ, डिस्कवरी प्लस, टाइम्स प्ले, तारंग प्लस, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, फेनकोड (JioTV+ के जरिए), शीमारो और ईटीवी विन का एक्सेस मिलता है। यह प्लान 300 Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा देता है। इसके साथ ही फ्री वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। लॉन्ग टर्म बेनिफिट के तौर पर 7 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलती है। यह प्लान 1000+ TV चैनल का एक्सेस देता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट 1000GB तक है, उसके बाद 64kbps की स्पीड हो जाती है।

Airtel का 300Mbps वाला प्लान
Airtel के 300Mbps वाले प्लान की कीमत 1599 रुपये प्रति माह है। हालांकि, टैक्स के बाद कीमत अधिक हो जाएगी। यह प्लान 300 Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, एप्पल टीवी, जियोहॉटस्टार, जी5 प्रीमियम समेत 22 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यह प्लान गूगल वन के साथ 100GB क्लाउड स्टोरेज, Adobe एक्सप्रेस प्रीमियम और एयरटेल एक्स्ट्रीम का लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में 350+ TV चैनल का एक्सेस भी दिया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.