देश का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, मात्र 19 रुपये में महीने भर की वैधता और दमदार फायदे

BSNL के 247 रुपये वाले प्लान में कुल 50GB डाटा मिलता है, वहीं हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 12:45 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
  • BSNL के प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • BSNL के 75 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा मिलता है।

BSNL कम दाम में लंबी वैधता वाले प्लान देती है।

अगर आप अपने लिए कोई फोन के लिए नया रिचार्ज प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं और आपको कम कीमत में महीने भर की वैधता वाला प्लान चाहिए तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए किफायती प्लान की पेशकश करती है। BSNL महज 19 रुपये की कीमत में 30 दिनों की वैधता वाला प्लान देती है। आइए कंपनी के 300 रुपये के अंदर आने वाले प्रीपेड प्लान में किस प्रकार के फायदे मिलते हैं।
 

BSNL का 19 रुपये वाला प्लान


Advertisement
BSNL के 19 रुपये वाले प्लान को आप सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कर सकते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में 20पैसे प्रति सेकेंड कॉल चार्ज लगता है। ग्राहकों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में किसी प्रकार का डाटा या एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है।
 

BSNL का 75 रुपये वाला प्लान


BSNL के 75 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा मिलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में लॉकल और एसटीडी के लिए 200 मिनट मिलते हैं।ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंगटॉन फ्री मिलती है।
Advertisement
 

BSNL का 147 रुपये वाला प्लान


BSNL के 147 रुपये वाले प्लान में कुल 10GB डाटा मिलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में BSNL ट्यून्स फ्री मिलती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
 

BSNL का 247 रुपये वाला प्लान


Advertisement
BSNL के 247 रुपये वाले प्लान में कुल 50GB डाटा मिलता है, वहीं हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में  EROS Now का सब्सक्रिप्शन, BSNL ट्यून्स फ्री और अकाउंट बैलेंस में 10 रुपये टॉकटाइम मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
 

BSNL का 299 रुपये वाला प्लान


BSNL के 299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 3GB डाटा मिलता है, वहीं हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.